scriptघर में घुस कर किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी | Dabang Youth Tried to rape with minor girl | Patrika News

घर में घुस कर किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

locationएटाPublished: Aug 12, 2018 03:44:07 pm

छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं रोकने के लिए योगी सरकार द्वारा गठित एंटी रोमियो स्क्वायड भी फेल हो रहा है।

rape victim

घर में घुस कर किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए चाहे कितने ही दावे क्यूं न करे जमीनी हकीकत कुछ और ही है। प्रदेश में आये दिन बलात्कार और छेड़छाड़ जैसी घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं। छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं रोकने के लिए योगी सरकार द्वारा गठित एंटी रोमियो स्क्वायड भी फेल हो रहा है। एटा में भी ऐसी ही शर्मनाक वारदात सामने आई है। घर के अंदर पढ़ रही बीए प्रथम बर्ष की छात्रा को गांव के ही रहने वाले एक दबंग युवक ने दीवाल से कूद कर बुरी नियत से दबोच लिया और रेप का प्रयास करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर उसके परिजन आ गए, तो परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन दबंग आरोपी उनके चुंगल से छूट कर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दबंग युवक के खिलाफ थाना बागवाला में मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकात करने पर धमकाया

पूरा मामला जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कासौन का है, जहां एक नाबालिक लड़की पढ़ रही थी तभी अचानक उसीके गांव का रहने वाला दबंग अनुराग यादव दीवाल फांद कर घर में घुस आया और किशोरी को बुरी नियत से दबोच लिया। जब तक किशोरी कुछ समझ पाती तब तक युवक नाबालिग छात्रा से रेप का प्रयास करने लगा। तभी किशोरी ने शोर मचा दिया। वहीं बेटी की आवाज सुनकर उसके मां और भाई भी पहुंच गए लेकिन आरोपी उनकी पकड़ से छूट कर भाग गया। वहीं आरोपी ने पीड़िता और परिजनों को पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है। जब पीड़िता अपने परिजनों को लेकर थाने पहुंची तो दबंग आरोपी व उसके चाचा ने पीड़िता के परिजनों को फिर से जान से मारने की धमकी दी।फिलहाल पुलिस ने आरोपी दबंग युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या कहना है पुलिस का

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि थाना बागवाला क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिसमें एक युवक छात्रा के घर में घुस गया था और छेड़छाड़ कर रहा था तो उसको लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया था लेकिन आरोपी छूट कर भाग गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो