scriptएटा: काली नदी में तैरता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप | Dead body Found in kali River Etah | Patrika News

एटा: काली नदी में तैरता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

locationएटाPublished: Sep 02, 2018 08:17:55 pm

मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dead Body

एटा: काली नदी में तैरता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

एटा। जनपद में लूट और हत्या रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आये दिन कहीं न कहीं लूट या हत्या की घटना हो ही जाती है। जिन्हें एटा पुलिस रोकने में नाकामयाब हो रही है। ताजा मामला एटा में काली नदी का है। ***** नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव के बारे में जानकारी की तो पता चला कि ये शव नेम सिंह नामक व्यक्ति का है जो जिला कासगंज का रहने वाला है और वह दो दिन पूर्व से लापता चल रहा था। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला

ये पूरा मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की काली नदी का है, जहां नदी में एक व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बाहर निकाल कर आस पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि ये व्यक्ति नेम सिंह है और जनपद कासगंज के मनोटा मौहल्ला का रहने वाला है और चार दिन पूर्व से लापता था। तभी पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अपने लाडले को पहचान लिया। पुलिस को बताया कि ये चार दिन पूर्व गांव के ही रहने वाले अन्य लोगों के साथ काम करने गया था लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया तभी से हम इसे तलाश कर रहे थे।
परिजनों की मानें तो मृतक की हत्या जंगाली नामक व्यक्ति ने की है क्यों कि मृतक ने आरोपी के यहां करीब पांच वर्ष पूर्व भट्टे पर काम किया था, जिसके करीब छह हजार रुपए आरोपी पर उधार थे, कई बार रुपए मांगने पर आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट भी की थी। वहीं पुलिस अधिकारी शव के पोस्टमार्टम के बाद जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो