scriptइस पूर्व बसपा पदाधिकारी के साथ दर्जनों नेता सपा में हुए शामिल | Dozens Ex BSP Leaders joined Samajwadi party | Patrika News

इस पूर्व बसपा पदाधिकारी के साथ दर्जनों नेता सपा में हुए शामिल

locationएटाPublished: Nov 10, 2019 06:06:59 pm

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में प्रदेश मुख्यालय पर इन नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाई गई।

इस पूर्व बसपा पदाधिकारी के साथ दर्जनों नेता सपा में हुए शामिल

इस पूर्व बसपा पदाधिकारी के साथ दर्जनों नेता सपा में हुए शामिल

एटा। एक तरफ बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आगरा में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित 7 बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है वहीं बसपा छोड़कर जाने वाले एटा के दर्जनों नेता, कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में प्रदेश मुख्यालय पर इन नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाई गई।
यह भी पढ़ें

Ayodhya Verdict पर बोलीं साध्वी ऋतंभरा- ‘देश को अब मिली है सांस्कृतिक आजादी’

बसपा पदाधिकारियों में रंजीत सिंह यादव के साथ दर्जन भर कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन के नेतृत्व में लखनऊ सपा मुख्यालय पहुंचे। पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सागर, जिला बसपा प्रभारी रहे तहसीलदार सिंह बघेल, पूर्व मंडल जोन इंचार्ज बसपा शिवराज सिंह कश्यप, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नवीन बघेल, पूर्व जिला महासचिव विनय दिवाकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला प्रभारी भोजराज सिंह, पूर्व विधानसभा प्रभारी मारहरा अविनाश यादव, पूर्व जिला संयोजक बसपा विजय यादव सहित दर्जनों ने नेता सपा में शामिल हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो