scriptवरमाला के दौरान दूल्हे को शराब के नशे में देख भड़की दु ल्हन, सुनाई खरी-खोटी, फिर शादी से किया इनकार | dulhan denied to marry seeing drunk dulha on stage during var-mala | Patrika News

वरमाला के दौरान दूल्हे को शराब के नशे में देख भड़की दु ल्हन, सुनाई खरी-खोटी, फिर शादी से किया इनकार

locationएटाPublished: Dec 09, 2019 05:42:48 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
जिले के थाना मारहरा क्षेत्र का मामला। दुल्हन जैसे ही स्टेज पर चढ़ी, दूल्हा नशे में झूमता दिखायी पड़ा।

Bride

प्रतीकात्मक फोटो

एटा। जिले के थाना मारहरा क्षेत्र में वरमाला के दौरान दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल दुल्हन जैसे ही स्टेज पर चढ़ी, दूल्हा नशे में झूमता दिखायी पड़ा। ये देखते ही दुल्हन का पारा चढ़ गया। इसके बाद उसने दूल्हे को खूब खरी-खोटी सुनाई और शादी से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें

सर्दियों में बढ़ जाता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, सिर पर पानी डालकर नहाना बन सकता है मुसीबत

ये है मामला
थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव में सोरों क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी बंटी पुत्र खचेरू बारात लेकर आया था। वरमाला के समय जब दुल्हन स्टेज पर पहुंची तो देखा कि दूल्हा शराब के नशे में चूर होकर झूम रहा है। नशेड़ी दूल्हे को अपनी जिंदगी सौंपना उसे रास नहीं आया और उसने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान लड़की पक्ष ने दूल्हा व उसके परिजनों को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष सगाई से लेकर शादी तक का खर्चा मांग रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करवाया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो