scriptएटा में चलती टैंपो में बीएससी छात्रा से रेप | Etah crime Moving Tampo BSc Student Rape two Arrested | Patrika News

एटा में चलती टैंपो में बीएससी छात्रा से रेप

locationएटाPublished: Dec 24, 2020 05:13:19 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

-टीचर्स ने बचाई जान, दो गिरफ्तार

एटा में चलती टैंपो में बीएससी छात्रा से रेप

एटा में चलती टैंपो में बीएससी छात्रा से रेप

एटा. एटा में रेप की एक घटना ने उत्तर प्रदेश को एक बार फिर शर्मसार किया। कुछ लड़कों ने चलती टेम्पो में बीएससी की छात्रा के साथ रेप किया। घटना की जानकरी होने पर परिजनों ने पुलिस में रेप की एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2020, यूपी में अंगूठा टेक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

चलती टेम्‍पो में छात्रा संग दुष्कर्म :- दरअसल, मामला एटा जिले का है जहां बुधवार सुबह रेप पीड़िता घर से कॉलेज के लिए निकली थी। कॉलेज जाने के लिए उसने टेम्पो पकड़ा। उस टेम्‍पो में उसके साथ की कुछ छात्राएं और भी थीं। कॉलेज आने पर सभी छात्राएं उतर गईं। जब तक पीडि़त छात्रा टेम्‍पो से उतरती, चालक ने टेम्‍पो आगे बढ़ा दी। टेम्‍पो में एक पहले से था, जिसने चलती टेम्‍पो में छात्रा संग दुष्कर्म किया।
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2020 : यूपी के ग्राम प्रधानों के लिए शनिवार होगा भारी, छीन जाएंगेे सारे अधिकार

दोनों आरोपियों को जेल भेजा :- उधर छात्राओं ने इस बात की जानकारी टीचरों को दी। जानकारी पाकर टीचरों ने उस टेम्‍पो का पीछा किया और आगे जाकर टेम्‍पो वाले को पकड़ लिया। पीडि़ता की ख्रराब हालात काेेे देखते हॉस्‍प‍िटल भेजा गया और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ya72x
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो