scriptप्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता पर ऐलान देकर कातिलाना हमला, फायरिंग से दहशत | Firing on pragatisheel samajwadi party PSP leader UP crime news in hin | Patrika News

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता पर ऐलान देकर कातिलाना हमला, फायरिंग से दहशत

locationएटाPublished: Jan 01, 2019 10:06:50 am

समाजवादी पार्टी के मारहरा ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था

friring

friring

एटा। शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता राजू आर्य पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग की है। घटना गत रात्रि की है। कार में कई गोलियाँ लगी हैं। कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। राजू आर्य बाल-बाल बचे हैं। फायरिंग कर हमलावर मौके से हुए फरार हो गए।
पहले भी हो चुका है हमला
थाना मिरहची क्षेत्र में यह घटना हुई है। घर से तीन किलोमीटर दूर नगला मोती चौराहे पर राजू आर्य पर फायरिंग की गई। गनीमत थी कि वे कार में सवार थे। चार दिन पहले राजू आर्य को फोन नम्बर 05742235991 से सात दिन के अंदर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई थी। उन्होंने इस धमकी के बारे में पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने इसे हल्के में लिया और कातिलाना हमला हो गया। पूर्व में भी राजू आर्य पर क़ातिलाना हमला हो चुका है। तब वे बालृबाल बचे थे।

परिवार दहशत में, पलायन को तैयार
राजू आर्य मारहरा ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। कुछ दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के मारहरा ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। इस घटनाक्रम को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अभी स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। धमकी मिलने और फायरिंग के बाद राजू आर्य और उनका परिवार भारी दहशत में। परिवार शहर से पलायन करने की बात कह रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो