scriptघर के बाहर सो रही नौ साल की बच्ची को अगवा करके जंगल में ले गए बदमाश, सामूहिक दुष्कर्म कर लहूलुहान हालत में छोड़ा, स्थिति गंभीर | gangrape with nine years old girl sleeping outside of home latest news | Patrika News

घर के बाहर सो रही नौ साल की बच्ची को अगवा करके जंगल में ले गए बदमाश, सामूहिक दुष्कर्म कर लहूलुहान हालत में छोड़ा, स्थिति गंभीर

locationएटाPublished: Aug 26, 2019 10:33:16 am

Submitted by:

suchita mishra

रात में करीब तीन बजे बच्ची बदहवास हालत में घर लौटी और परिजनों को पूरी बात बताई।

rape

gang rape Demo pic

एटा। उत्तरप्रदेश में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला एटा के अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव का है। यहां घर के बाहर सो रही नौ साल की मासूम बच्ची को बदमाश रात में अगवा करके जंगल में ले गए। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद लहूलुहान हालत में छोड़ मौके से फरार हो गए। रात में अचानक बच्ची को चारपाई से गायब देखकर परिजन उसे ढूंढने निकले। करीब तीन बजे बच्ची बदहवास हालत में रोती हुई घर लौटी और परिजनों को आपबीती बतायी। इसके बाद परिजन रात में ही उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
मुंह दबाकर ले गए बदमाश
मामला जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव का है। यहां शनिवार रात बच्ची अपने परिजनों के साथ घर के बाहर सो रही थी। उसके साथ उसकी मां भी सो रही थी। लेकिन रात में बुखार आने के कारण मां अंदर कमरे में जाकर लेट गई। इसी बीच बदमाश वहां आए और उसका मुंह दबाकर उसे जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। काफी देर तक बच्ची बदहवास हालत में वहां पड़ी रही। रात में करीब तीन बजे बच्ची रोती बिलखती अपने घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।
गंभीर हालत में बच्ची को अलीगढ़ रेफर किया गया
सामूहिक दुष्कर्म की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। रात में ही बच्ची के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद बच्ची को पुलिस ने महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल परिजनों ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना अवागढ़ में आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
ये कहना है पुलिस अधिकारी का
इस मामले में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि परिजनों ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो