script

दुल्हन की विदाई कराने हेलीकॉप्टर लेकर आया इंजीनियर दूल्हा, सेल्फी लेने को जुटी भीड़, पढ़िए ये रोचक खबर!

locationएटाPublished: Jan 25, 2019 12:10:30 pm

Submitted by:

suchita mishra

दूल्हा है इंजीनियर तो दुल्हन है पीडब्यूडी में एसडीओ।

bride groom

bride groom

एटा। हर कोई चाहता है कि अपनी शादी में कुछ ऐसा करे जिसे ताउम्र लोग याद रखें। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लोग दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला एटा शहर में सामने आया है, जिसकी चर्चा अब शहरभर में है। यहां एक इंजीनियर ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए अपनी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर में कराई।
एटा के सिविल लाइंस निवासी अनिल शर्मा के पुत्र इंजीनियर कुशल तेंगुरिया की बुधवार 23 जनवरी को शादी थी। इसके लिए उन्होंने निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर मंगवाया था। हेलीकॉप्टर मंगलवार शाम को ही पुलिस लाइन आ गया था। बुधवार की सुबह वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद ग्यारह बजे करीब दुल्हन की विदा हुई, तब दूल्हे कुशल ने अपनी नई नवेली दुल्हन नेहा शर्मा की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई। दोनों पुलिस लाइन से गांव के लिए विदा हुए, उस समय उनके साथ कुशल के माता-पिता के अलावा ओम प्रकाश शर्मा, विजय शर्मा एवं पुष्पेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। बता दें कि दुल्हन नेहा शर्मा उत्तराखंड पीडब्लूडी में एसडीओ हैं। इस बीच हेलीकॉप्टर गांव वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों ने दूल्हा दुल्हन व हेलीकॉप्टर के साथ जमकर सेल्फी लीं।

ट्रेंडिंग वीडियो