script

हनीमून पर गए थे इंजीनियर पति पत्नी, पति ने रखी ऐसी डिमांड कि अकेली लौटकर आई युवती, उसके बाद परिवार को बताई ऐसी बात

locationएटाPublished: Mar 11, 2019 06:36:00 pm

युवती ने परिजनों को बताई हकीकत, अब शादी टूटने के लिए चल रही पंचायत

honeymoon, love marriege

sex

एटा। नोएडा में इंजीनियर दंपति ने साथ रहकर एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं। इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। परिवार ने पहले आपत्ति उठाई। लेकिन, बाद में दोनों परिवार राजी हो गए। इसके बाद इसी महीने दोनों की धूमधाम से शादी हुई। शादी के बाद इंजीनियर दंपति हनीमून के लिए मलेशिया गए। लेकिन, हनीमून की रात पति ने ऐसी डिमांड कर डाली जिससे पत्नी परेशान हो गई। पत्नी ने रात में ही फ्लाइट पकड़ी और देश लौट आई।
परिजनों को बताई पति की गंदी डिमांड
हाई प्रोफाइल मामला अलीगंज क्षेत्र का है। नोएडा की युवती की शादी इस क्षेत्र के सरार्फा कारोबारी से हुई थी। नौ मार्च को दोनों हनीमून के लिए मलेशिया गए थे। लेकिन, 11 मार्च की सुबह युवती देश लौटकर आई और सीधे अपने पिता के पास पहुंची। यहां उसने जो बताया उसे सुनकर सभी चौंक गए। युवती ने आरोप लगाए कि पहली रात में पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की गंदी डिमांड रखी।
मोबाइल में थी गई गंदी फिल्म
युवती ने परिवारीजनों को बताया कि उसे गंदी फिल्म दिखाई गई और पति ने डिमांड रखी। जिसे उसने मना कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट का विरोध करने पर उसे मारने की धमकी दी गई। इस बात से वो डर गई। पत्नी लौटकर सीधे मायके आ गई।
परिवार शादी तोड़ने की बात कर रहा
जब इस बात की जानकारी युवक के परिजनों को हुई वे भी हैरान रह गए। वहीं युवती ने कहा कि वो अब युवक के साथ नहीं रहना चाहती है। शादी तोड़ना चाहती है। फिलहाल दोनों परिवारों में सुलह के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो