scriptहड़ताल पर बैठे अधिवक्ता, जानिए ऐसा क्या हुआ! | Lawyer sitting on strike in etah latest news | Patrika News

हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता, जानिए ऐसा क्या हुआ!

locationएटाPublished: Oct 18, 2019 11:46:07 am

Submitted by:

suchita mishra

कुछ दबंगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर बैठ गए हैं।

विजेन्द्र पाल सिंह, अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा

विजेन्द्र पाल सिंह, अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा

एटा। एटा में आज एक अधिवक्ता कौशल किशोर धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि वकील की पत्नी के साथ लूटपाट हुई थी। इस मामले में उन्होंने एससी—एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि अब दबंग, वकील पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाने के लिए धमकी दे रहे हैं। पीड़ित वकील दबंगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

पुलिस के रवैये से परेशान बुजुर्ग महिला पहुंची एसएसपी कार्यालय, न्याय की गुहार लगायी…



ये है पूरा मामला
मामले की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे विजेन्द्र पाल सिंह, अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके साथी एडवोकेट कौशल किशोर की पत्नी के साथ लूट हुई थी। इसकी एफआईआर उन्होंने 14 अक्टूबर को एससी—एसटी एक्ट के तहत दर्ज करायी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि अब दबंग उन्हें धमकियां दे रहे हैं। परेशान होकर एडवोकेट कौशल किशोर अब हड़ताल पर बैठ गए थे। वकील ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में सभी वकील उनके साथ है। अभी वे हड़ताल पर अकेले बैठे हैं। जरूरत पड़ने पर बार एसोसिएशन भी हड़ताल पर बैठेगी। विजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि एसएसपी ने उनसे प्रार्थना पत्र ले लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर के बाहर फायरिंग, दहशत में आया परिवार, पुलिस से मांगी सुरक्षा, जानिए पूरा मामला!

ये कहना है पुलिस अधिकारी
वहीं इस मामले में एसपी एटा संजय कुमार का कहना है कि मामला भी कोतवाली नगर क्षेत्र का है। अधिवक्ता कौशल किशोर का पड़ोस के परिवार से कुछ विवाद और मारपीट हुई है। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। मामले की विवेचना की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता अनुसार गिरफ्तारी की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो