scriptडेढ़ साल बाद अचानक बच्चों को लेने पहुंची पत्नी, पति के इंकार पर प्रेमी ने कर दिया कुछ ऐसा, पति के उड़े होश… | lover murdered girlfriend husband's relative due to their dispute | Patrika News

डेढ़ साल बाद अचानक बच्चों को लेने पहुंची पत्नी, पति के इंकार पर प्रेमी ने कर दिया कुछ ऐसा, पति के उड़े होश…

locationएटाPublished: Oct 31, 2018 10:06:38 am

Submitted by:

suchita mishra

बच्चों को साथ ले जाने को लेकर पति पत्नी के बीच हुआ विवाद तो गुस्से में आकर प्रेमी ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग।

women

women

एटा। जनपद एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव मोहब्तपुर में पति, पत्नी और प्रेमी के बीच बच्चों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। दरअसल डेढ़ वर्ष पूर्व गांव की एक महिला अपने बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई थी। डेढ़ वर्ष बाद महिला अचानक प्रेमी के साथ पति के घर पहुंच गई और बच्चों को जबरन अपने साथ ले जाने लगी। पति ने ऐसा करने से रोका तो दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के प्रेमी ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस बीच महिला के पति के मामा राजेश बीच बचाव करने के लिए आ गए। इस बीच उन्हें गोली लग गई और वे घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए और महिला व प्रेमी को पकड़कर जमकर धुना। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, गंभीर हालत के चलते घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते वक्त रास्ते में महिला के पति के मामा की मौत हो गई। घायल महिला व उसके प्रेमी का आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में अभी भी तनावपूर्ण माहौल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो