एटा

नेताओं के लिए लकी है ये जिला, यहां से जीत के बाद मिली प्रदेश की सत्ता, अब तक दिए तीन मुख्यमंत्री

जिले की अलग-अलग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके तीन विधायक सूबे की कमान संभाल चुके हैं।

एटाMar 12, 2019 / 06:06 pm

अमित शर्मा

नेताओं के लिए लकी है ये जिला, यहां से जीत के बाद मिली प्रदेश की सत्ता, अब तक दिए तीन मुख्यमंत्री

एटा। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में एक ऐसा जिला है जिसने अब तक प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री दिए। जिले की अलग-अलग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके तीन विधायक सूबे की कमान संभाल चुके हैं। लेकिन समये के बाद परिसीमन के आधार पर संसदीय क्षेत्र का स्वरूप काफी बदल चुका है। जिले की तीन विधानसभा अलग-अलग संसदीय सीट में आती हैं। इतना ही तीन मंडल भी अलग हैं।
लोकसभा क्षेत्रों का स्वरूप

एक तरफ आगरा संसदीय क्षेत्र में जनपद की जलेसर विधानसभा सीट आती है। एटा लोकसभा क्षेत्र में जनपद की एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्र आते हैं वहीं जनपद की अलीगंज सीट फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में आती है। ये तीनों सीटों के मंडल भी अलग हैं, एक आगरा लोकसभा सीट आगरा मंडल तो दूसरी एटा अलीगढ़ मंडल में तो वहीं फर्रुखाबाद कानपुर मंडल में आती है।
ये रहे मुख्यमंत्री

कुल मिलाकर एटा चार विधायक और तीन सांसद चुनता है। यह जिला अब तक प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री भी दे चुका है। मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह और राम नरेश यादव तीनों एटा से विधायक रह चुके हैं। यहां चुनाव जीतने के दौरान ही तीनों मुख्यमंत्री रहे।

Home / Etah / नेताओं के लिए लकी है ये जिला, यहां से जीत के बाद मिली प्रदेश की सत्ता, अब तक दिए तीन मुख्यमंत्री

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.