scriptBreaking: एपीओ नूतन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी धनपाल गिरफ्तार | main accused dhanpal arrested in APO Nutan Yadav murder case breaking | Patrika News

Breaking: एपीओ नूतन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी धनपाल गिरफ्तार

locationएटाPublished: Aug 13, 2019 02:30:20 pm

Submitted by:

suchita mishra

— पूछताछ में धनपाल ने बताया कि उसके नूतन यादव से लंबे समय से संबन्ध थे।— अन्य जगह पर नूतन की शादी तय हो जाने के कारण वो नाराज चल रहा था।

एटा। एपीओ नूतन यादव हत्याकांड का सहअभियुक्त गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने अब मुख्य आरोपी धनपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। एटा पुलिस ने उसे जनपद अलीगढ़ से रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है। एपीओ की हत्या के बाद से ही पुलिस धनपाल को पकड़ने के लिए काफी दिनों से दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपित के ऊपर पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
नूतन की अन्य जगह पर शादी तय होने से नाराज था धनपाल
इस मामले में एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने बताया कि जनपद एटा के कोतवाली थाने के क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना हुई थी। मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगायी गई थीं। घटना के चौथे दिन सहअभियुक्त भारत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। आज सातवें दिन मुख्य आरोपी धनपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने बताया कि ये मर्डर प्रीप्लान्ड था। दोनों के बीच आपस में संबन्ध थे। एक गांव के रहने वाले थे। बीस सालों से एक दूसरे को जानते थे। धनपाल ने बताया कि नूतन यादव की पढ़ाई में इनका काफी पैसा खर्च हुआ था। नूतन की शादी तय होने के बाद से धनपाल काफी परेशान था। इसके बाद उसने नूतन की हत्या की योजना बनायी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए असलाह को भी बरामद कर लिया है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Accused Dhanpal
ये था मामला
करीब हफ्तेभर पूर्व एपीओ नूतन यादव की सरकारी आवास में निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसके बाद पुलिस के ऊपर जल्द खुलासा करने का लगातार दबाव था। इस मामले में पुलिस ने घटना के चौथे दिन ही सहअभियुक्त भारत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। भारत सिंह ने कुबूल किया था कि वो दोस्ती के कारण इस हत्याकांड में शामिल हो गया था। पूछताछ के दौरान उसने धनपाल और नूतन यादव के बीच दोस्ती की बात भी बतायी थी। हत्याकांड के बाद से पुलिस मुख्य आरोपी धनपाल को पकड़ने के लिए भी दबिश दे रही थी, उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। अब जाकर पुलिस ने उसे अलीगढ़ में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो