scriptपत्नी बनाने के लिए जिस महिला को 25 हजार में खरीदा, 12 दिन बाद हो गया उसके बच्चा, फिर हुआ ऐसा खुलासा… | Mama Sold Pregnant Niece in Etah up crime news | Patrika News

पत्नी बनाने के लिए जिस महिला को 25 हजार में खरीदा, 12 दिन बाद हो गया उसके बच्चा, फिर हुआ ऐसा खुलासा…

locationएटाPublished: Jul 17, 2019 06:58:56 pm

12 दिन बाद जब उस महिला को प्रसव पीड़ा हुई, तो आरोपी के होश उड़ गए।

आगरा। पत्नी बनाने के लिए जिस महिला को 25 हजार रुपये में खरीदा था, वो महिला गर्भवती थी। 12 दिन बाद जब उस महिला को प्रसव पीड़ा हुई, तो आरोपी के होश उड़ गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद महिला ने जो खुलासा किया, वो सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसके पति को बुला लिया गया। पति ने बताया कि पत्नी के मामा ने उसे बेच दिया था।
ये भी पढ़ें – पति को मुठभेड़ में मारने की धमकी देकर यूपी पुलिस के दरोगा करते रहे महिला के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर…

यहां का है मामला
ये मामला एटा के थाना मिरहची क्षेत्र का है। बताया गया है कि फतेहपुर जिले के रहने वाले एक शख्स ने अपनी गर्भवती भांजी का 25 हजार में सौदा कर दिया। पति को इस बात की भनक तक नहीं लगी। जब पति अपनी पत्नी को लेने फतेहपुर पहुंचा, तो उसे जानकारी दी गई, कि उसका विवाह कहीं और कर दिया है। ये सुन पति के होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें – डॉक्टर की कमाई से छह माह में लखपति बन गई नौकरानी, सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

इस तरह हुआ खुलासा
12 दिन पूर्व महिला का प्रसव पीड़ा हुई। घर में कोई नहीं था, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाई, जिसके बाद महिला को मिरहची स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। यहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, इसके बाद महिला ने सच्चाई बताई, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। इस घटना की जानकारी जब पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, तो मामले के गंभीरता को समझते हुए पुलिस जांच में जुट गई। महिला के पति को एटा बुला लिया गया।
ये भी पढ़ें – रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ…

पति ने किया ये खुलासा
महिला के पति ने बताया कि पत्नी की मां बचपन में ही चल बसी थी, जिसके बाद मामा ने उसका लालन पालन किया। शादी होने के बाद वह खुशी से जीवन व्यतीत कर रहे थे। आरोपी मामा 21 जून को पत्नी को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद जब वह पत्नी को वापस लेने पहुंचा, तो मामा ने बताया कि उसने पत्नी का विवाह कहीं और कर दिया है।
ये भी पढ़ें – शराबी पति की शिकायत करने पहुंची महिला पर यूपी पुलिस के सिपाही की डोल गई नीयत, महिला को बुला लिया थाने और फिर…, देखें वीडियो

मामा ने कर दिया सौदा
बताया गया है कि मामा ने एटा के सकरौली गांव के रहने वाले एक युवक को 25 हजार रुपये में महिला को बेच दिया गया। इसके द्वारा महिला को दूसरे युवक को बेच दिया गया। जब महिला मां बनी, तो इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर आरोपी बचनू और रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार को ही आरोपित बचनू को पुलिस ने फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया। एसओ मिरहची योगेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपित मामा को जेल भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो