scriptविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव | Married woman dies under suspicious circumstances | Patrika News

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

locationएटाPublished: Dec 13, 2019 05:37:18 pm

मृतका के पिता की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

एटा। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फंदे पर शव लटका मिला है। वहीं परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की खातिर अक्सर विवाहिता के साथ मारपीट किया करते थे और लगातार चार पहिया कार की डिमांड कर रहे थे। माँग पूरी न करने पर आरोपीयों ने उसकी बहन की हत्या कर दी और हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। मृतका के पिता की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें

सरकारी गोदाम में गरीबों के अनाज की बेकदरी

मामला थाना कोतवाली जैथरा क्षेत्र के पिपहरा गांव का है। जहां पति सहित सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगा है। वहीं आरोपी शव को छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पर लगे गंभीर आरोप

एसएसपी सुनील कुमार का कहना है कि एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के परिजन दहेजहत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर 6 आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेजहत्या का मामला दर्ज कर लिया है और 2 पुलिस टीमें बनाकर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो