आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एएसपी संजय कुमार ने बताया कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता ई रिक्शा पर बैठ कर जा रहे थे। तभी सोनू यादव नाम के व्यक्ति की मोटरसाइकिल ई रिक्शा से टच हो गई। जिसको लेकर कुछ विवाद हो गया। इस दौरान बीजेपी विधायक वीरेंद्र लोधी के भाई रवींद्र लोधी अपने परिवार के साथ वहां से गुजर रहे थे। उनका आरोप है कि हमलावरों ने परिवार की महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए उनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
वहीं बीजेपी विधायक के भाई का कहना है कि वे अपने परिवार के साथ अपनी बहन के यहां जा रहे थे। तभी हथियारों से लैस 50 हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी मां और भाभी के साथ बदसलूकी की। उनके साथ मारपीट करते हुए सोने की चेन लूटकर फरार हो गये। उनका आरोप है कि सभी हमलावर सपा कार्यकर्ता थे।

सूचना पर नहीं पहुंची थाना पुलिस
रवींद्र लोधी यह भी आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। थाने पहुंचने पर एफआईआर लिखने में पुलिस टालमटोल करती रही। जिसके बाद मिरहची थाने में विधायक के सर्मथकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मामला बढ़ता देख पुलिस ने 11 नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।