scriptघर में अकेली महिला देख घुस आया पड़ोसी, किया दुष्कर्म, तभी अचानक पहुंच गया पति फिर… | neighbour raped alone woman in absance of husband | Patrika News

घर में अकेली महिला देख घुस आया पड़ोसी, किया दुष्कर्म, तभी अचानक पहुंच गया पति फिर…

locationएटाPublished: May 29, 2019 02:04:13 pm

Submitted by:

suchita mishra

महिला घर में अकेली काम कर रही थी। पति अपने काम पर गया हुआ था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक चुपके से घर में घुस आया।

Police hide case, Attempted rape of ANM

Police hide case, Attempted rape of ANM

एटा। घर में अकेली महिला को देखकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। अचानक ही पति घर पर पहुंच गया। पति ने पड़ोसी युवक की इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
यहां का है मामला
ये मामला थाना मलावन क्षेत्र का है। बताया गया है कि महिला घर में अकेली काम कर रही थी। पति अपने काम पर गया हुआ था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक चुपके से घर में घुस आया। उसने महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी, जिससे दहशत में आई महिला शांत हो गई।
पति को भी दी धमकी
अचानक ही पति किसी काम से घर वापस आ गया। पड़ोसी की इस हरकत को देख वह आग बबूला हो गया, लेकिन विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने उसे भी धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। पीड़ित ने थाना मलावन में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो