scriptवतन वापसी के लिए परेशान चीन में फंसा नवविवाहित जोड़ा, परिजनों ने राज्यसभा सांसद से लगाई गुहार | newly married couple request to govt for returning india from china | Patrika News

वतन वापसी के लिए परेशान चीन में फंसा नवविवाहित जोड़ा, परिजनों ने राज्यसभा सांसद से लगाई गुहार

locationएटाPublished: Feb 10, 2020 04:55:34 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
चीन से भारत आने वाली फ्लाइट को रोक दिया गया है, इस कारण वे नहीं आ पा रहे हैं।

Corona virus havoc, our students trapped in China

कोरोना वायरस का कहर, चीन में फंसे हमारे विद्यार्थी !

एटा। जलेसर के रहने वाले नवदंपति चीन में फंस गए हैं। फ्लाइट पर रोक के चलते वे स्वदेश वापस नहीं लौट पा रहे हैं। चीन में फैले घातक कोरोना वायरस के चलते नवदंपति अपने देश आने के लिए परेशान हैं, इधर उनके परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें

भाजपा सांसद का सुमैया राणा पर पलटवार, बोले भारत में दम घुटता है तो पाकिस्तान चली जाएं…

ये है मामला
जलेसर के ऊंचा गांव के रहने वाले भंवर सिंह यादव के बेटे आशीष चीन के बुहान शहर के एक कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वर्ष 2019 के नवंबर माह में उनकी शादी हुई, इसके बाद वे अपनी नवविवाहित पत्नी को साथ लेकर चीन चले गए थे। बताया जा रहा है कि वायरस फैलने के समय तो उन्होंने बीमारी का हवाला देकर भारत आने से इनकार कर दिया था। अब चीन में कोरोना वायरस भयंकर तरीके से फैल चुका है। वहां आठ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 37 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में आशीष और नेहा भारत आने के लिए बेताब हैं। लेकिन फिलहाल चीन से भारत आने वाली फ्लाइट को रोक दिया गया है, इस कारण वे नहीं आ पा रहे हैं। इधर आशीष के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव से आशीष और नेहा को वापस अपने देश लाने की गुहार लगाई है। सांसद ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से वार्ता कर शीघ्र सहायता का आश्वासन दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो