scriptफेसबुक पर अनजान युवक से दोस्ती के बाद संगठन की महिला पदाधिकारी हुई लव, सेक्स और धोखे की शिकार | organization's women officer victim of love sex and cheating | Patrika News

फेसबुक पर अनजान युवक से दोस्ती के बाद संगठन की महिला पदाधिकारी हुई लव, सेक्स और धोखे की शिकार

locationएटाPublished: Dec 27, 2018 03:19:04 pm

संगठन की महिला पदाधिकारी युवक के साथ पत्नी की तरह रहने लगी लेकिन अब युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
 

Love Sex Cheating

फेसबुक पर अंजान युवक से दोस्ती के बाद संगठन की महिला पदाधिकारी हुई लव, सेक्स और धोखे की शिकार

एटा। एक संगठन की महिला पदाधिकारी की फेसबुक पर अंजान युवक से दोस्ती हो गई। दोनों की जान पहचान के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। संगठन की महिला पदाधिकारी और युवक एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे। इसके बाद बात शादी तक पहुंच गई। संगठन की महिला पदाधिकारी युवक के साथ पत्नी की तरह रहने लगी लेकिन अब युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया है। एसपी क्राइम को इस मामले में शिकायत दी गई है।
फेसबुक पर हुई दोस्ती

बुधवार को एक संगठन की महिला पदाधिकारी एसपी क्राइम ओपी सिंह के कार्यालय पहुंची। युवती का आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक वर्ष पूर्व उसने युवक से शादी कर ली थी। युवक पुलिस महकमे में सिपाही है और अीलीगंज सर्किल क्षेत्र में तैनात है। संगठन की महिला पदाधिकारी का आऱोप है कि युवक ने उसे अपने जाल में फंसा कर एक वर्ष तक उसका शोषण किया अब उसे छोड़ दिया है।
एसएसपी से भी हो चुकी है शिकायत

संगठन की महिला पदाधाकारी का कहना है कि पूर्व में इस मामले की शिकायत एसएसपी से भी की गई थी लेकिन आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस विभाग में होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब युवक के हौसले बढ़ गए हैं और वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। संगठनन की महिला पदाधिकारी का कहना है कि अगर युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह जान दे देगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो