script

एटा में एक और अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद

locationएटाPublished: Mar 23, 2018 08:15:48 pm

अलीगंज कोतवाली के फतेहपुर गांव के एक मकान में बड़े पैमाने पर अवैध असलहों का निर्माण किया जा रहा था।

पुलिस
एटा। जिले में अवैध असलहों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की छापामार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मौके से 10 बने और 2 अधबने तमंचों के साथ भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। बता दें कि एक महीने के अंदर एटा में ये तीसरी अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा हुआ है।
ये भी पढ़ें- राकेश टिकैत की चेतावनी, चीनी मिलों ने नहीं लिया गन्ना तो डीएम ऑफिस में डालेंगे

भारी मात्रा में हथियार बरामद
जानकारी के मुताबिक अलीगंज कोतवाली के फतेहपुर गांव के एक मकान में बड़े पैमाने पर अवैध असलहों का निर्माण किया जा रहा था। मुखबिर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। मौके से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अभियुक्त सुदेश उर्फ नन्हें अवैध असलहों के बनाने के कारोबार में काफी समय से लिप्त था। वहीं अवैश शस्त्र फैक्ट्री का मालिक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- ब्लू व्हेल के बाद एक और ‘मौत’ का गेम, सेकंड स्टेज पार करते ही छात्रा ने दी जान

एक महीने में तीन फैक्ट्रियों का खुलासा
बता दें कि एटा जनपद में एक महीने के अंदर तीसरी अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। अलग-अलग जगह से पुलिस अब तक सैंकड़ो अवैध असलहे बरामद कर चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस लगातार छापे मार रही है। फिर अवैध असलहा बना रहे थे। उधर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि किसी भी कीमत पर अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की अवैश असलहा फैक्ट्रियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो