scriptयात्रियों को मौत के मुंह में छोड़कर बस चालक हो गया फरार, देखें वीडियो | private bus filled with passengers rolled over due to overtake auto | Patrika News

यात्रियों को मौत के मुंह में छोड़कर बस चालक हो गया फरार, देखें वीडियो

locationएटाPublished: Mar 13, 2019 11:46:20 am

Submitted by:

suchita mishra

सकीट थाना क्षेत्र के करमपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

bus

bus

एटा। सकीट थाना क्षेत्र के करमपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राइवेट बस एटा से मैनपुरी जा रही थी। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सकीट के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन महिलाओं की स्थित नाजुक बनी हुई है।
ओवरटेक करते समय बस पलटी
बताया जा रहा के एटा से मैनपुरी जा रही प्राइवेट बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। यात्रियों का कहना है कि बस का चालक शराब के नशे में था। तेज रफ्तार बस ऑटो को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सकीट के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया।
बस चालक नशे में था
गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल चल रहा है। घायल बस यात्री पूनम और पंकज ने बताया कि बस चालक नशे में था। इसी कारण वह नियंत्रण खो बैठा। भगवान की कृपा है कि जिन्दा बच गए। जिला अस्पताल, एटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मधुप कौशल ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो