scriptएक वर्ष की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घर में काम कर रहा मिस्त्री ही निकला ‘दरिंदा’ | Rape accused arrested of one year old Minor girl | Patrika News

एक वर्ष की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घर में काम कर रहा मिस्त्री ही निकला ‘दरिंदा’

locationएटाPublished: Nov 01, 2019 05:50:22 pm

लोगों ने एक वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है।

एक वर्ष की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घर में काम कर रहा मिस्त्री ही निकला ‘दरिंदा’

एक वर्ष की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घर में काम कर रहा मिस्त्री ही निकला ‘दरिंदा’

एटा। एक वर्ष की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घर में काम कर रहा कारीगर ही दरिंदा निकला। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को नगला सूडा मोड़ से गिरफ्तार किया है। जनपद में लोगों ने एक वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें

जय श्रीराम का नारा लगा केशव ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी

क्या है मामला

पूरा मामला थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव का है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब घर के अंदर एक वर्ष की बच्ची परिजनों को बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची खून से लथपथ थी। मासूम को इस हालत में देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें

पुलिस अधिकारी बन सिपाही ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, पहुंचा जेल

बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून का रिसाव और अंदरूनी चोट को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई थी। बच्ची के गंभीर अवस्था में मिलने की सूचना पर एटा एसएसपी सुनील कुमार सिंह व एएसपी संजय कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे। बच्ची के पिता ने घर में काम कर रहे मिस्त्री राजेश पर शक जताया था। आरोपी राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने अपना गिनाह कबूल कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो