script

किशोरी के साथ दुष्कर्म, पिटाई से बौखलाए आरोपी ने की पीड़िता के घर पर फायरिंग

locationएटाPublished: May 09, 2019 07:57:21 pm

पुलिस अभी तक मामले की जानकारी से इनकार कर रही है, तहरीर आने के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।

rape

किशोरी के साथ दुष्कर्म, पिटाई से बौखलाए आरोपी ने की पीड़िता के घर पर फायरिंग

एटा। पड़ोसी युवक ने पहले तो किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और जब परिजनों ने उसकी पकड़ कर पिटाई लगा दी तो बौखलाए आरोपी ने पीड़िता का घर पर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस अभी तक मामले की जानकारी से इनकार कर रही है, तहरीर आने के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।
क्या है मामला

मामला अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक किशोरी अपनी दो सहेलियों के साथ खेत पर गई। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की सहेलियों ने तुरंत परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन और कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई लगा दी।
इससे आरोपी बौखला गया। वह अपने घर गया और असलाह लाकर पीड़िता के घर के बाहर फायरिंग कर दी। इससे अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने डायल 100 पर शिकायत कर दी। तब तक आरोपी फरार हो गया। हालांकि ममाले में सीओ जलेसर रामप्रकाश का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो