script

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

locationएटाPublished: Nov 19, 2019 04:24:24 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन की ससुराल वालों ने प्री प्लांड तरीके से हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया

Women death

महिला की मौत

एटा। जनपद एटा की कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के ग्राम विजदेयपुर में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। विवाहिता के परिवार ने उसके ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विवाहिता के पिता हरनाथ सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी 9 साल पहले अपनी बेटी माया की शादी हिन्दू रीति रिवाज से सामर्थ्य अनुसार दहेज देकर जोगेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। विवाहिता के दो बच्चे भी हैं। मृतका के भाई कुलदीप कुमार का कहना है कि उसकी बहन की ससुराल वालों ने प्री प्लांड तरीके से हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया ताकि ये आत्महत्या का मामला लगे। पीड़ित परिवार ने विवाहिता के ससुराल पक्ष में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से मृतका के ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो