scriptबारात में शामिल किशोर की गोली मारकर हत्या | teenager involved in barat was shot dead | Patrika News

बारात में शामिल किशोर की गोली मारकर हत्या

locationएटाPublished: Nov 26, 2019 04:59:28 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
मृतक के पिता ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

dabangs firing on young man

बरदह थाना क्षेत्र के उदियावां गांव की घटना, दोनों पक्षों ने दी तहरीर जांच में जुटी पुलिस

एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव जीसुखपुर में बारात में शामिल एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायर की आवाज सुनते ही लोग घबराकर इधर उधर भागने लगे। मृतक किशोर के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें

बसपा नेता के बेटे के खिलाफ पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा, जानिए पूरा मामला!

ये है मामला
गांव जीसुखपुर निवासी मौहर सिंह की बेटी आरती सोमवार रात बारात आयी थी। जब बारात गांव के रहने वाले प्रताप सिंह के दरवाजे पर पहुंची। तभी प्रताप और उसके भाई हृदेश व भतीजे रमन ने बरात में मौजूद 16 वर्षीय मौहरपाल को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बारातियों में भगदड़ मच गई। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलने पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मौहरपाल की मृत्यु के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा है। उसके पिता ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो