scriptकोर्ट से समन लेकर पहुंचे यूपी पुलिस कॉन्सटेबल ने महिला के साथ किया दुष्कर्म | up police constable went to give court summon and raped woman big news | Patrika News

कोर्ट से समन लेकर पहुंचे यूपी पुलिस कॉन्सटेबल ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

locationएटाPublished: Dec 19, 2018 02:06:54 pm

Submitted by:

suchita mishra

महिला ने जब समन वकील को दिखाया तो पता चला कि वो फर्जी था।

एटा। जिले में एक सिपाही एक महिला के घर कोर्ट का फर्जी समन लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच महिला की बेटी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
ये है मामला
मामला मिरहची क्षेत्र के एक गांव का है। जिला मुख्यालय के एक थाने पर पैरोकार 16 दिसंबर को एक महिला के घर कोर्ट का समन लेकर पहुंचा। महिला से कहा कि उसके नाम से दहेज उत्पीड़न में वारंट है। साथ ही बीस हजार रुपये का जुर्माना लगा है। सिपाही ने महिला से ये भी कहा कि उसे कोर्ट में 24 दिसंबर को हाजिर होना है। जब महिला ने दहेज उत्पीड़न सम्बन्धी किसी भी तरह का केस होने से मना किया तो सिपाही ने कहा कि वो दोपहर में दोबारा आकर इस मामले पर बात करेगा।
दोपहर में जब दोबारा सिपाही महिला के घर पहुंचा तो घर में घुसकर सीधे कुर्सी पर बैठ गया। महिला से अश्लील बातें करने लगा। करीब 15 मिनट बाद सिपाही ने महिला से पानी मंगाया अपनी जैकेट से शराब का पाउच निकाला। इस दौरान महिला ने विरोध किया, लेकिन सिपाही नहीं माना। शराब पीने के बाद वह महिला का दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने विरोध में सिपाही को पीटा भी। सारे घटनाक्रम का महिला की बेटी ने वीडियो बना लिया। मंगलवार को जब महिला ने न्यायालय पहुंचकर वकील को समन दिखाया तब पता चला कि न्यायालय से इस नाम से कोई वारंट जारी ही नहीं हुआ है। पीड़ित महिला और उसकी बेटी ने इस मामले की शिकायत एसएसपी को भेजी है।
हालांकि इस बारे में एएसपी एटा संजय कुमार का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत पत्र और वीडियो नहीं मिला है। अगर ऐसा है तो आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो