scriptUP Police की सिपाही Mobile पर व्यस्त थी, किशोरी थाने से फुर्र हो गई | UP Police Lady constable busy with mobile girl ran away in etah | Patrika News

UP Police की सिपाही Mobile पर व्यस्त थी, किशोरी थाने से फुर्र हो गई

locationएटाPublished: Aug 11, 2019 05:26:33 pm

-लड़के संग फरार हुई किशोरी को पुलिस ने किया था बरामद-चिकित्सकीय परीक्षण से पूर्व महिला थाने में रखा गया था-सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे अधिकारी

UP Police

UP Police

एटा। उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) की महिला पुलिसकर्मी (Constable) मोबाइल (Mobile) में व्यस्त रही और आरोपी किशोरी थाने से फरार हो गई। युवक के साथ फरार हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद किया था। बरामद किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण (Medical test) के लिए जिला अस्पताल (District hospital) ले जाना था। इससे पहले उसे महिला थाने (Mahila thana) में रखा गया था। निगरानी एक महिला सिपाही (Lady contable) कर रही थी। किशोरी को मौका मिला और युवक साथ महिला थाने से फुर्र हो गई। किशोरी के फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस किशोरी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। लापरवाह महिला कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें – #KrishnaJanmashtami2019: बाल गोपाल के लिए वर्षों से मुस्लिम समाज के लोग बनाते आ रहे पोशाक, पढ़िये प्रभु से भक्ति की ये कहानी…

मौके का फायदा उठाया
युवक के साथ फरार हुई किशोरी को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया था। उसे महिला थाने में रखा गया था। महिला थाने की कॉन्स्टेबल जब मोबाइल में व्यस्त थी, तो किशोरी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई। जब महिला कॉन्स्टेबल को मोबाइल से फुरसत मिली तो देखा कि किशोरी गायब है। पहले तो खोजबीन की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
ये भी पढ़ें – #PatrikaCrime जंगल में भैंस ढूंढने गए ग्रामीण को फॉरेस्ट गार्ड ने गोली मारी, मौत

पुलिस दे रही दबिश
महिला थाने से किशोरी के फरार हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। अधीनस्थों को किशोरी को ढूंढने का आदेश दिया । पुलिस द्वारा किशोरी को ढूंढने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। किशोरी को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अपराध राहुल कुमार का कहना है कि लापरवाह महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो