scriptयूपी पुलिस के हाथ लगा तमंचों का सौदागार, आसपास के जिलों में करता था सप्लाई, देखें वीडियो | UP police reveals Illegal arms factory Smuggler arrested crime news | Patrika News

यूपी पुलिस के हाथ लगा तमंचों का सौदागार, आसपास के जिलों में करता था सप्लाई, देखें वीडियो

locationएटाPublished: May 10, 2019 10:19:18 am

उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस ने छापामारी के बाद अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

UP police reveals Illegal arms

UP police reveals Illegal arms

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस ने छापामारी के बाद अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 12 अवैध तमंचों के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। इस दौरान पुलिस ने एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य असलहा तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गया।
आसपास के जिलों में भेजता था हथियार
एएसपी संजय कुमार ने बताया कि थाना जैथरा पुलिस ने परौली गॉंव में बम्बा नहर के समीप झाड़ियों में छापामार कार्रवाई की। गिरफ्तार किया गया असलहा तस्कर जुगेन्द्र शातिर हिस्ट्रीशीटर भी है। जनपद में आठ से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले इसके खिलाफ दर्ज हैं। लम्बे समय से असलहों का निर्माण कर जनपद और आस-पास के जिलों में सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किये गये असलहा तस्कर से पूछताछ कर अवैध असलहों के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो