scriptAkhilesh Yadav : 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने में नहीं हुए कामयाब, तो बेचने पड़ेंगे पकौड़े | Akhilesh Yadav big statement for lok sabha election 2019 | Patrika News

Akhilesh Yadav : 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने में नहीं हुए कामयाब, तो बेचने पड़ेंगे पकौड़े

locationइटावाPublished: Sep 14, 2018 04:42:53 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर कई तरह के बयान दिए।

Akhilesh Yadav big statement for lok sabha election 2019

Akhilesh says India want new PM, Yogi says read Hanuman Chalisa

इटावा. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी से देश वासियों को आगह किया। उन्होंने कहा कि 2019 के संसदीय चुनाव में अगर भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ने मे कामयाबी नहीं मिली तो हम सबको पकौड़े बेचने पड़ेगे, क्योंकि प्रधानमंत्री कहते है कि नाली से गैस निकलती है जो लोगों को रोजगार देती है। यह चिंतायुक्त बात अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय एंव प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल रैली का सैफई पंडाल मे संबोधित करते हुए कही।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2019 हमारे और आप के लिए अच्छा है लेकिन अगर का इस संसदीय चुनाव में कामयाब नहीं हुए तो ढूंढ लेना एक नाली और कढ़ाई। जिस पर पकौड़े बनाने का काम मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जो यहां से शुरू हुई है, वो अब रूकने वाली नहीं है। यह यात्रा दिल्ली तक जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल देश के लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है बल्कि इसको खत्म करने मे जुट गई है। इसलिए हमारी यह यात्रा लोकतंत्र को बचाने की यात्रा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आ गई तो भाजपा के लोग लोकतंत्र को ही समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब हम लोग 2017 के विधानसभा चुनाव में विकास की बात कर रहे थे। तब भाजपा के लोग लोगों को बहका रहे थे और इसमें वो सफल भी हो गए, लेकिन अगली बार वो इसमें सफल नहीं हो सकेंगे। जनता अब भाजपा को जान चुकी है। भाजपा जनता से लगातार झूठ बोल रही है।

अखिलेश ने कहा कि हमें खुशी है कि लोग गाजीपुर से चलकर यहां आए हैं। लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के बारे में बात कर रहे हैं कि सड़क हो तो ऐसी हो। उन्होंने कहा कि गाजीपुर बलिया तक की जो सड़क अधूरी रह गई है, उसे आने वाले समय में समाजवादी लोग ही बनवाने का काम करेंगे।

योगी की गन्ने की बात पर भी बोले अखिलेश

पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा दलित और बैकवार्ड नौजवानों से नौकरी छिनी है। लोग अपना हक मांग रहे है, लेकिन यह भाजपा सरकार देने के लिए तैयार नहीं है। आने वाले समय में जब फिर से सपा सरकार बनेगी तो पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही पुलिस की भर्ती की जाएगी। अखिलेश ने कहा कि आज के सीएम ऐसे है, जो पूरी दुनिया में ढूंढने पर नहीं मिलेंगे। वो गन्ना किसानो से कहते हैं, गन्ना ज्यादा मत पैदा करो, गन्ने से डायबिटीज हो जाती है। गन्ना ज्यादा पैदा करोगे तो भारत में ज्यादा डायबिटीज हो जाएगी। बताईएगा हमारे मुख्यमंत्री कितने बडे डाक्टर है जो ऐसी सलाह दे रहे हैं। सीएम कहते हैं कि बंदर भगाना है तो हनुमान चालीसा पढ़ों।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह यात्रा कोई बदलाव की यात्रा नहीं है यह ऊर्जा देने का काम करती है। अगर दोबारा भाजपा की सरकार आई तो लोकतंत्र देश से खत्म हों जाएगा। इसीलिए भाजपा को रोकने के काम में अभी से जुट जाए। सबसे ज्यादा जहर भाजपा के लोगों ने घोलने का काम किया है। वहीं गंगा की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का दावा खोखला साबित होता हुआ दिख रहा है क्योंकि आज तक गंगा की सफाई तो हुई नहीं, असल में जब तक गंगा में जुड़ने वाली नदियों की सफाई नहीं होगी तब तक गंगा साफ नहीं होगी।

पेपर लीक होने के मामले को भी नहीं छोड़ा

इसके साथ ही आरोप लगाया कि जितने पेपर योगी सरकार में लीक हुए हैं उतने तो किसी भी सरकार में लीक नहीं हुए होंगे। सबसे ज्यादा दलित और बेकवर्ड की नौकरी इस सरकार ने छीनी है। सपा सरकार में नौकरी पाना आसान था। सपा सरकार ने सबसे ज्यादा नौकरी निकाली। दुनिया के किसी भी देश मे इतनी बेरोजगारी नहीं है जितनी हिंदुस्तान में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया भर में घूम रहे हैं लेकिन देश की बेरोजगारी दूर करने की दिशा में कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके बावजूद उनका दावा सरकार में आने से पहले हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने की थी। किसानों को उनकी पैदावार की लागत भी नहीं मिल पा रही है।

योगी आदित्यनाथ पर भी उठाया सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेसक मुख्यमंत्री अपने आप को बहादुर बताते हो लेकिन इटावा सफारी का उदघाटन करने के दौरान उनकी हिम्मत हमारे शेरों के सामने जाकर करने की नहीं पड़ी। केवल एक समारोह में पट्टिका के माध्यम से ही उदघाटन कर दिया। उन्होंने देश में लगातार बढ़ रही डीजल पेट्रोल की महंगाई की भी चर्चा करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हम हर किसी को सम्मान देने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं इसके इतर भाजपा वालों से पूछो कितनी इज्जत लोगों को दे रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो