scriptअखिलेश यादव अचानक पहुंचे अपने गॉव, दिवंगतों के यहाँ जताया शोक | Akhilesh Yadav reaches village and mourns | Patrika News

अखिलेश यादव अचानक पहुंचे अपने गॉव, दिवंगतों के यहाँ जताया शोक

locationइटावाPublished: Aug 23, 2019 08:31:12 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने गॉव सैफई वासियों के सुख-दुख में शामिल होने से कभी भी पीछे नहीं रहते हैं।

Akhilesh

Akhilesh

इटावा. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने गॉव सैफई वासियों के सुख-दुख में शामिल होने से कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। गुरुवार को लखनऊ जाने से पहले जब अखिलेश यादव को गॉव वालों की ओर से इस बात की जानकारी दी गयी कि गॉव में अमुख तरह से गॉव में कई लोगों की मौत हो गयी, तो उन्होंने तुरंत सभी दिवंगतों के यहाँ जाकर शोक जताने का निर्णय ले लिया। पिछले दिनों काल के गाल में समाए सैफई गांव के एंबूलेंस चालक नीरज यादव पुत्र रामकिशन और बुजुर्ग रामतीर्थ पुत्र जिलेदार सिंह के यहां जाकर अखिलेश यादव ने शोक जताया। उन्होंने दोनों दिवंगत परिवार के सदस्यों से अलग-अलग बात करके दुख जताया। अखिलेश यादव के साथ शोक जताने वक्त सन्तोष यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, उनके चचेरे भाई डा. अक्षय यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- योगी ने इनके खिलाफ कर दिया बड़ा ऐलान, अब यह 8 लाख लोग सीएम के लिए खड़ी कर सकते हैं मुसीबत

अमूमन गॉव वालों की यह शिकायत रहती थी कि वो मुख्यमंत्री बनने के बाद गांव के लोगों से दूरी बनाये हुए हैं, लेकिन लंदन में दिव्यांग क्रिकेट सीरिज जीतने वाली टीम के हिस्सा रहे अवनीश कुमार के घर जाने के अलावा दो दिवंगतों के यहॉ शोक जताने पहुंचने से गांव में उनके प्रति नजरिया बदल गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो