scriptअखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस संग सपा नहीं लड़ेगी निकाय चुनाव | Akhilesh Yadav says SP will not fight Nikay Chunav with Congress | Patrika News

अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस संग सपा नहीं लड़ेगी निकाय चुनाव

locationइटावाPublished: Oct 19, 2017 01:20:54 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

हाल ही में राज बब्बर ने यूपी में होने वाले नगर निकाए चुनाव को लेकर ये स्पष्ट किया था कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ नहीं बल्कि अकेले ही यह चुनाव ल

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

इटावा. हाल ही में राज बब्बर ने यूपी में होने वाले नगर निकाए चुनाव को लेकर ये स्पष्ट किया था कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ नहीं बल्कि अकेले ही यह चुनाव लड़ेगी। और अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्श अखिलेश यादव ने भी इस मामले में अपनाा बयान जारी किया है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में पार्टी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अकेले ही साइकिल सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इसी के साथ निकाय चुनाव में गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया।
दीपावली पर अखिलेश अपने गांव सैफई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और सीए योगी पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपावली मना रहे हैंं। वह कहीं भी दीपावली मना सकते हैं। घर वाले घर पर दीपावली मनाते हैं और अब सुना है कि वह आगरा में भी दीपावली मनाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आधार कार्ड को लेकर अधिकारियों को नरम होना चाहिए। झारखंड में आधार कार्ड को लेकर एक बालिका की भूख से मौत हो गई है, यह शर्म की बात है।
लोगों की सुनी समस्याएं-

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में अखिलेश यादव से मिलने बुधवार को काफी संख्या में लोग आए। अखिलेश यादव ने प्रात: 10 बजे जनता दरबार लगा सबकी समस्याएं सुनीं। अखिलेश के साथ उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव, उनके बच्चे टीना व अर्जुन भी साथ थे। उनसे मिलने के लिए सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेज प्रताप ङ्क्षसह यादव भी पहुंचे। प्रो. रामगोपाल यादव 20 मिनट तक वार्ता के बाद वापस चले गए।
मुलायम पहुंचे प्रो. रामगोपाल के घर-

दीपावली पर अपने गांव सैफई पहुंचे सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव बुधवार को अचानक पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के घर उनसे मिलने पहुंच गए। मुलायम दोपहर में सैफई पहुंचे और सीधे प्रो. रामगोपाल के घर पर उनको आशीर्वाद दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो