scriptबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में इटावा प्रदेश में प्रथम, भारत सरकार ने डीएम जे.बी. सिंह को किया सम्मानित | Beti Bachao Beti Padhao campaign in Etawah | Patrika News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में इटावा प्रदेश में प्रथम, भारत सरकार ने डीएम जे.बी. सिंह को किया सम्मानित

locationइटावाPublished: Sep 07, 2019 09:39:27 am

भारत सरकार ने डीएम जे.बी. सिंह को किया सम्मानित

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में इटावा प्रदेश में प्रथम, भारत सरकार ने डीएम जे.बी. सिंह को किया सम्मानित

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में इटावा प्रदेश में प्रथम, भारत सरकार ने डीएम जे.बी. सिंह को किया सम्मानित

इटावा. जिले के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में टॉप पर आने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने डीएम जे.बी. सिंह को नई दिल्ली में एक समारोह मे सम्मानित किया। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि जिले के अंतर्गत जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उम्दा कार्य हुआ है। इस अभियान के चलते बेटियों की संख्या बढ़ी है और पिछले चार वर्षों से लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। देश में भी इस अभियान में इटावा ने टॉप-10 में जगह बनाई है, जबकि प्रदेश में इटावा एक मात्र ऐसा जिला है जो इस कार्यक्रम में प्रथम रहा है। कार्यक्रम में डीएम जे.बी. सिंह को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वर्ष 2014-15 में जिले में एक हजार लड़कों की तुलना में 887 लड़कियां थीं। इसमें काफी सुधार हुआ और वर्ष 2018 में एक हजार लड़कों पर 939 लड़कियां हो गईं। वहीं स्वच्छता अभियान में भी जिले को कई पुरस्कार मिले थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो