scriptयूपी पुलिस के दरोगा पर भाजपा सदस्यता अभियान का विरोध करने का आरोप, ऐसे फूटा भाजपाइयों का गुस्सा, उठाया यह कदम | BJP Sadasyata Abhiyan oppose by UP Police Daroga allegation | Patrika News

यूपी पुलिस के दरोगा पर भाजपा सदस्यता अभियान का विरोध करने का आरोप, ऐसे फूटा भाजपाइयों का गुस्सा, उठाया यह कदम

locationइटावाPublished: Jul 15, 2019 08:30:05 am

– यूपी पुलिस के दरोगा पर भाजपा सदस्यता अभियान (BJP Sadasyata Abhiyan) के विरोध का आरोप
– दरोगा पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष को थप्पड़ मारने का आरोप
– यूपी पुलिस (UP Police) ने आरोपों से किया इनका, बताया दो परिवारों का विवाद

BJP Sadasyata Abhiyan oppose by UP Police Daroga allegation

यूपी पुलिस के दरोगा पर भाजपा सदस्यता अभियान का विरोध करने का आरोप, ऐसे फूट पड़ा भाजपाइयों का गुस्सा, उठाया यह कदम

इटावा . उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भाजपाइयों ने एक दरोगा पर भाजपा सदस्यता अभियान (BJP Sadasyata Abhiyan) का विरोध करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चौबिया इलाके के बरालोकपुर में कर्री चौकी के दरोगा ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। आक्रोशित भाजपाइयों ने कर्री चौकी का घेराव भी किया। मगर दरोगा वहां पर नहीं मिले। जिसके बाद कर्री चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के नेता मनीष यादव ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय थाना पुलिस (UP Police) के कुछ दरोगा अभी भी पूर्ववर्ती सरकार के नेताओं के इशारो पर काम कर भाजपाईयों का उत्पीडन करने में जुटे हुए हैं। नतीजनत ऐसी घटनाए आम हो चुकी हैं। ऐसे दरोगाओं की इलाके के किसी भी थानो को जरूरत नहीं है, जो भाजपाईया का उत्पीड़न करने में संलिप्त है।
दरोगा ने आरोपों से किया इनकार

हालांकि पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं दरोगा ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। बरालोकपुर निवासी मुकेश शाक्य पुत्र गया प्रसाद शाक्य भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। शनिवार की शाम को भाजपा सदस्य बनाओ अभियान के तहत वह कस्बे में सदस्य बना रहे थे। मुकेश शाक्य के अनुसार वह करीब 40 सदस्य के नाम रजिस्टर में अंकित कर चुके थे। उसको 50 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। वे भारतीय स्टेट बैंक वाली गली में पहुंचकर सदस्य बना रहे थे। इसी दौरान कर्री चौकी पर तैनात दरोगा रामनरेश यादव ने वहां पहुंचकर गाली गलौज की और अकारण ही थप्पड़ जड़ दिया। उसके हाथ से भाजपा का सदस्य रजिस्टर छीन कर फाड़ दिया। फटे हुए रजिस्टर को वे साथ ले गए।
यह भी पढ़ें

स्टार्टअप से सुधरेगी गांव की अर्थव्यवस्था, गाय उत्पाद को मिलेगा बढ़ावा, मैनुफैक्चरिंग से लेकर मार्केटिंग कराएगी सरकार

BJP Sadasyata Abhiyan oppose by UP <a  href=
police Daroga allegation” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/15/1_4838242-m.png”> 

भाजपाइयों ने घेरी चौकी

भाजपा के बरालोकपुर से बूथ अध्यक्ष मुकेश शाक्य ने यह जानकारी मंडल अध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष को दी। इसके बाद भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कर्री चौकी पर पहुंचकर घेराव कर दिया। इसमें भाजपा के बसरेहर मंडल अध्यक्ष मनु यादव, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री बीटू शुक्ला सहित करीब आधा सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान दरोगा रामनरेश यादव कर्री चौकी पर नहीं मिले। कर्री चौकी इंचार्ज विवेक कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। बूथ अध्यक्ष ने यह जानकारी मुख्यमंत्री पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1076 पर देकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में दरोगा रामनरेश यादव ने बताया ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। किसी प्रार्थना पत्र के मामले में पूछताछ के लिए गया था।
यह भी पढ़ें

विधानसभा उपचुनाव से पहले एक और उपचुनाव, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 19 और 29 को पड़ेंगे वोट



दो परिवारों का था विवाद

वहीं इस मामले में इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिस तरह की बातें इस घटना को लेकर प्रचारित की गई हैं, वह पूरी तरह से तथ्य से परे नजर आ रही हैं। क्योंकि यह दो परिवारों का विवाद था। जिसको लेकर भाजपा अध्यक्ष ने खुद फोन करके जानकारी दी है। जिसके बाद सीओ सैफई से गहनता से पडताल कराई गयी है। जिसमें किसी तरह का कोई उत्पीडन का मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद भी जिलेभर के दरोगाओं और सीओ को इस बात की हिदायत दी गई है कि जब भी कभी कोई ऐसा मामला संज्ञान में आए तो उसको बड़ी ही सूझबूझ के साथ निपटायें ताकि कोई आरोप पुलिस पर पर ना लगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो