scriptचंबल रेंजर ने रंगे हाथ पकड़े तीन शिकारी, दो पर मुकदमा, एक को छोड़ा | Chambal Range caught 3 hunters, cases on 2 and 1 left | Patrika News

चंबल रेंजर ने रंगे हाथ पकड़े तीन शिकारी, दो पर मुकदमा, एक को छोड़ा

locationइटावाPublished: Jun 17, 2018 10:31:01 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

समूचे मामले में जांच अधिकारी ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही का अश्वासन दिया है।

Chambal Range caught 3 hunters

चंबल रेंजर ने रंगे हाथ पकड़े तीन शिकारी, दो पर मुकदमा, एक को छोड़ा

इटावा. प्रतिबंधित सेंचुरी क्षेत्र में हो रही निरंतर शिकार और बालू खनन की खबर पर सेंचुरी अधिकारी ने रविवार को अपनी टीम के साथ क्षेत्रीय कर्मचारियों को बगैर सूचित किए ही छापामारी कर दी, जिसमें क्षेत्र के गांव बंसरी व मिटहटी पर खनन के गड्डे मिले, जिनकी माप की गयी और वहीं यमुना नदी में जाल डालकर शिकार कर रहे दो शिकारियों को एक मछली व्यापारी सहित मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके पूर्व वीट प्रभारी की तहरीर पर संबंधित थाना में दो के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही करायी गयी और एक व्यापारी को छोड़ दिया गया। उक्त समूचे मामले में जांच अधिकारी ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही का अश्वासन दिया है।

17 मीटर लम्बा खनन किया गया है
प्रतिबंधित चकरनगर चंबल सेंचुरी क्षेत्र में निरंतर ऊंटों से हो रहे बालू खनन व अवैध मछली, कछुओं की शिकार की खबर से नवागन्तुक सेंचुरी रेंजर सर्वेश सिंह भदौरिया ने रविवार को चकरनगर के विभागीय कर्मचारियों को बगैर सूचित किये ही क्षेत्र में छापामारी कर दी। उक्त छापामारी के दौरान संबंधित अधिकारी ने बिठौली थाना क्षेत्र के गांव बंसरी के निर्माणाधीन पुल के समीप चंबल नदी से बालू खनन के तीन गड्डों की माप की। जिसमें एक गड्डा से एक मीटर से अधिक ऊंचाई और करीब 17 मीटर लम्बा खनन किया गया है।
इसके पूर्व सहसों थाना क्षेत्र के गांव मिटहटी के नीचे चंबल नदी किनारे पांच गड्डों की नापतौल की गयी। उसके बाद उक्त निरीक्षण अधिकारी टीम सहित क्षेत्र के गांव नीमरी के समीप यमुना नदी किनारे पहुचें, यहां पर एक युवक क्षेत्र के लोगों को यमुना नदी पार निकालने के बहाने दोपहर में नौका से नदी में जाल डालकर अपने एक साथी के साथ शिकार कर रहा था। उसी समय टीम ने उक्त शिकारियों को नौका पर जाल से मछली निकालते समय रंगे हाथ पकड़ लिया और वहीं व्यापार के लिये बाईक से भिण्ड़ मछली ले जा रहे एक युवक को भी हिरासत में ले लिया।
शिकायत डीएफओ से की है
इसके पूर्व संबंधित स्टाफ को मौके पर बुलाया गया। वहीं मौके पर पहुंचे चकरनगर के सेंचुरी कर्मी मुख्यालय टीम के साथ शिकारियों को बिठौली थाना लेकर पहुंचे और वीट प्रभारी गोविन्द सिंह की तहरीर पर ऊदल पुत्र छेदालाल निवासी मचल की मढैयां थाना बिठौली, बैजनाथ पुत्र कोमल सिंह निवासी बबाइन थाना अयाना औरैया के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया, किन्तु मौके पर बाईक से मछली ले जाते पकडा गया भिण्ड़ के व्यापारी को हेकड़ सेंचुरी कर्मियों ने रेंजर के आदेश के बाद भी सौदा करके छोड़ दिया। जब उक्त मामले में सेंचुरी रेंजर सर्वेश भदौरिया से बात की गयी, तो उन्होंने बताया कि उक्त तीन में से एक शिकारी को छोड़ दिया गया है। इस बात की शिकायत मैने अपने डीएफओ से की है। उक्त जान बूझकर की गयी लापरवाही में विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो