इटावा

सिर और कान काट कर कर दिया अर्ध नग्न, फिर फेंक दिया नहर में

जिले में महिला का अर्ध नग्न शव मिला और शरीर पर कई निशान भी दिखे

इटावाFeb 23, 2018 / 07:08 pm

Mahendra Pratap

इटावा. जमाना कितना भी बदल जाए लेकिन महिलाओँ को लेकर कुछ लोगों की सोच कभी नहीं बदल सकती है। उनको लेकर क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। सबसे बुरी बात ये है कि इसे रोकने की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। हाल ही में जिले के गांव में ऐसे भयानक दृश्य से लोग रुबरू हुए जिससे रूह कांप जाए। थाना क्षेत्र के ग्राम लोहिया खुर्द के पास गंगा नहर में एक महिला का शव मिला वो भी अर्ध नग्न हालत में।
बदतमीजी करके कर दी हत्या

महिला की मृत्यु रात में हुई थी लेकिन गांव वालों की इसकी खबर सुबह मिली जब वे अपने-अपने काम के लिए निकले। महिला अर्ध नग्न हालत में थी और उसे किसी पॉलीथिन में बांध कर फेंका गया था। आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है। इसके बाद उसका शव नहर में फेंक दिया गया। पुलिस को गांव वालों ने सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस का मानना है कि महिला के साथ बदतमीजी कर उसे मार दिया गया है।शिनाख्त नहीं होने की वजह से शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
लोहिया खुर्द गांव से होकर गंग नहर निकली है। बुधवार को ग्रामीणों ने नहर पटरी के किनारे झंखाड़ में महिला का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। करीब 30 साल की महिला के शरीर पर मात्र एक लाल छींटदार ब्लाउज था। उसके एक पैर में पायल और हाथ में ब्रेसलेट था। उसके कान व नाक भी फटे से लग रहे थे जैसे उन्हें काटने की कोशिश की गयी हो। पैरों में तीन बिछिया होने से लगता है कि वह शादीशुदा थी। गले व हाथ में कटे का निशान था। इसके बाद शव को नहर में ठिकाने लगाया गया।
परिजनों को भी नहीं कुछ पता

इस घटना के बाद सीओ निर्मल चंद्र ने बताया कि सैफई थाने से एक महिला गायब भी है। उसके परिजनों को ये बात पता भी नहीं कि वह गायब है। आसपास के अन्य थानों में भी सूचना भेजवाई गई है। शिनाख्त करने के लिए 72 घंटे तक शव रखा गया है।

Home / Etawah / सिर और कान काट कर कर दिया अर्ध नग्न, फिर फेंक दिया नहर में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.