इटावाPublished: Nov 04, 2023 05:36:22 am
Narendra Awasthi
उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल के जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हवाले से बताया है कि भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल में था।
कानपुर और उसके आसपास के जिलों में भूकंप के झटके का एहसास हुआ। लेकिन इसका समय काफी कम रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में था। जिसकी तीव्रता 6.4 नापी गई है। कानपुर मंडल के सभी जिलों में इसका असर दिखाई पड़ा। चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसके साथ ही उन्होंने क्या करना है, क्या नहीं करना है के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।