scriptसीएम योगी ने चलाया रंग और नाम बदलने का नया फैशन: अखिलेश यादव | Etawah Akhilesh Yadav CM Yogi controllable color name change new fashi | Patrika News

सीएम योगी ने चलाया रंग और नाम बदलने का नया फैशन: अखिलेश यादव

locationइटावाPublished: Aug 27, 2021 02:00:50 pm

– सपा सुप्रीमो ने कहाकि, समाजवादी पार्टी का मानना है कि सभी जातियों को भी जोड़ा जाए और जातियों के आबादी के हिसाब से उनको हक और सम्मान मिल जाए।

सीएम योगी ने चलाया रंग और नाम बदलने का नया फैशन: अखिलेश यादव

सीएम योगी ने चलाया रंग और नाम बदलने का नया फैशन: अखिलेश यादव

इटावा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने राज्य मे रंग और नाम बदलने का नया फैशन चला आम जनमानस को गुमराह करना शुरू कर दिया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज पूर्वाहन अपने पैतक गांव सैफई के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस मे बड़ी तादात मे उमड़े सपाईयों से मिलने से पहले पत्रकारों से वार्ता कर रहा थे। सपा सुप्रीमो ने बताया कि, मैं आपसे कह रहा हूं कोई लखनऊ मत जाना अगर लखनऊ आप गए और मुख्यमंत्रीजी को पता लग गया तो जरूरी नहीं कि उसी नाम से आप लखनऊ से वापस आओ क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री का रंग बदलने और नाम बदलने का नया फैशन है। उन्होंने विकास का कोई काम नही किया है इसलिए किसी भी मोहल्ले,किसी भी गांव का नाम बदला जा सकता है और अगर आप लोग गलती से लखनऊ चले गए और पता लग गया कि आप लोग इटावा से आए हो तो आपका नाम नया जरूर पड़ जाएगा और बदल भी दिया जाएगा।
केशव देव मौर्य को बधाई :- अखिलेश यादव ने महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य को बधाई देते हुए कहाकि, कल का महान दल की जनाक्रोश यात्रा का समापन था। इसमें महान दल के तमाम बड़े नेता कार्यकर्ता भारी संख्या में आए और सैफ़ई में उनका स्वागत हुआ और महानदल के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है जिन लोगों ने उनके समाज को धोखा दिया है। उनको इस चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। हमें खुशी है महान दल के नेता कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए लगातार यात्रा कर रहे है और इसी तरह से जनता के बीच मे रहेंगे और लोगों को जोड़ते रहेंगे।
आबादी के हिसाब से मिले हक :- सपा सुप्रीमो ने कहाकि, समाजवादी पार्टी का मानना है कि सभी जातियों को भी जोड़ा जाए और जातियों के आबादी के हिसाब से उनको हक और सम्मान मिल जाए। उन्होंने कहाकि, जितना किसान अपमानित हुआ है। भारतीय जनता की पार्टी की सरकार में इतना परेशान और अपमानित अन्नदाता किसी सरकार में नहीं हुआ है। अन्नदाता जो न केवल पेट भरता है बल्कि अपनी मेहनत खेती करता है और हमारे लिए रोटी और कपड़े का इंतजाम करता है। उसको सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपमानित किया है।
सुल्तानपुर जिले का बदलेगा नाम, कुश भवनपुर करने की तैयारी, योगी कैबिनेट लेगी फैसला

किसानों पर झूठे मुकदमे लगाए :- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, किसानों को आतंकवादी कहा गया, मवाली कहा और न जाने क्या-क्या शब्दों से उन्हें अपमानित किया। भारतीय जनता पार्टी ने और झूठे मुकदमे भी लगाए। जब सरकार के पास कोई व्यवस्था नहीं है। अगर पर्यावरण बचाना है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन वो अपनी जिम्मेदारी निभा नही रहे और किसानों के ऊपर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं।
उज्जवला योजना पर तंज :- मोदी सरकार की उज्जवला योजना पर तंज कसते अखिलेश यादव ने कहाकि, उसका नाम बुझुव्लला कर दिया जाना चाहिए। जिन लाभार्थियो को गैस सिलेंडर दिये गये थे उनके पास उनमे गैस भरवाने का पैसा नही है। सरकार ने गरीबों को धोखा दिया है। पहले सस्ता फ्री मे सिलेंडर दिया और अब बताइए सिलेंडर के दाम कीमत क्या है। भारतीय जनता पार्टी के लोगों को गांव-गांव जाकर माताओं बहनों से माफी मांगनी चाहिए कि जिस तरीके से उन्होंने सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल महंगा किया है।
समान विचारधारा वाली पार्टी को साथ रखेंगे :- अखिलेश यादव ने कहाकि, जो दल समाजवादी विचारधारा से मिलते जुलते हैं और जो भारतीय जनता पार्टी को हराना चाहते हैं उन सभी दलों को साथ लाने की कोशिश लगातार पार्टी की रहेगी। वो नौजवानों से साफ साफ कहेंगे कि अपने भविष्य के लिए रोजगार के लिए नौकरी के लिए काम के लिए और समाज बदले देश बदले प्रदेश उसके लिए समाजपार्टी के साथ जुटे। यही विचारधारा बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा, डाक्टर राम मनोहर लोहिया जी की विचारधारा इन दोनों विचारधाराओं से ही समाज का भला होगा।
प्रस्तुति : दिनेश शाक्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो