scriptदिन में राहत तो रात में आफत, ठंड ने किया परेशान | etawah fog news people disturbed due to winter | Patrika News
इटावा

दिन में राहत तो रात में आफत, ठंड ने किया परेशान

कड़ाके की ठंड में मौसम करवट ले रहा है। कभी धूप तो कभी सर्द हवा से मौसम का हाल बेहाल है।

इटावाJan 26, 2018 / 04:04 pm

Mahendra Pratap

fog
इटावा. दिन में हल्की धूप से सर्दी के मौसम में जो राहत मिलती है, वो शाम होते-होते ढल जाती है। कड़ाके की ठंड में मौसम करवट ले रहा है। कभी धूप तो कभी सर्द हवा से मौसम का हाल बेहाल है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सुबह का पारा न्यनूतम 7 तो दोपहर में अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम की मार कई को प्रभावित कर रही है। रेल यात्री ट्रेन के देर से आने के कारण या तो बस से चले जाते हैं, या फिर अपनी यात्रा मजबूरन कैंसल कर देते हैं। ठंड में कोहरे के कारण ट्रेनों का शेड्यूल लेट हो जाता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है।
दिन में राहत तो रात में आफत

कड़ाके की सर्दी का कहर बढ़ता ही जा रहा है, बीती रात से कोहरा इस कदर छाया कि गुरुवार को दोपहर तक वातावरण में धुंध छायी रही। इस दौरान सड़कों पर वाहन हेडलाइट रोशन करके धीमी गति से चल रहे थे। दोपहर 12 बजे धूप निकली लेकिन बावजूद इसके ठंड से राहत नहीं।
ट्रेनों ने किया परेशान

कोहरा के मौसम से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन काफी प्रभावित है। आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें तो 14 फरवरी तक निरस्त दर्शायी जा रही हैं जबकि जो चल रही हैं उनमें अधिकांश 5 से 20 घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे ट्रेनों के भरोसे सफर करने वाले यात्री ट्रेनों की लोकेशन जानने के लिए पूछताछ कार्यालय पर माथापच्ची करते नजर आते हैं।
ठंड की मार से परेशान

सिर्फ ट्रेनें ही नहीं बल्कि विमान की उड़ान में भी देरी हो रही है। यात्रियों को इससे बहुत परेशानी होती है। ठंड में कई सारी परेशानियों को झेलना पड़ता है। जब आण आदमी को इतनी तकलीफ हो रही है, तो बेघरों का क्या हाल हो रहा होगा। रहने के लिए छत नहीं और पहनने के लिए ढंग के कपड़े नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो