इटावाPublished: Sep 08, 2023 06:17:37 pm
Narendra Awasthi
इटावा में छात्रा ने फांसी लगा कर जान दे दी। घटना के समय वह कोचिंग पढ़कर घर आई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में एमए की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई। जब वह लौटकर अपने घर वापस आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौका बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।