इटावाPublished: Jul 10, 2023 08:01:02 pm
Narendra Awasthi
इटावा में घर की सफाई करते समय करंट की चपेट में आने से मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय पति काम पर गया था। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब घर की सफाई करते समय महिला और उसकी बेटी करंट की चपेट में आ गई। घरवालों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मां बेटी की मौत के बाद घर में रोना पीटना मच गया। घटना के समय पति नौकरी पर गया था। घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव की है।