इटावा

पंचायत चुनाव में सपा से गठबंधन होगा की नहीं तो शिवपाल का गोलमोल जवाब, जानें क्या कहा

भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर जनता दुखी : शिवपाल

इटावाMar 21, 2021 / 05:17 pm

Mahendra Pratap

पंचायत चुनाव में सपा से गठबंधन होगा की नहीं तो शिवपाल का गोलमोल जवाब, जानें क्या कहा

इटावा. भाजपा पर तंज कसते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार हैं पर भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है, इससे हर वर्ग के लोग दुखी है। अधिकारी निरंकुश हैं, हर जगह रिश्वत लिए बगैर कोई कार्य नहीं हो रहा है। समूचे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर यह वसूली कौन करवा रहा है, इसका राजफाश होना चाहिए।
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 पर ग्रहण, अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश के थानों और तहसीलों में खुलेआम भ्रष्टाचार चल रहा है। ओवरलोड खनन की पासिग में कौन शामिल हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। जन समस्याओं ज्यों की त्यों बरकरार हैं, हर वर्ग दुखी है। सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के पर्याय बनते जा रहे हैं।
यूपी पंचायत चुनाव पर जब शिवपाल सिंह यादव सवाल पूछा गया कि पंचायत चुनाव में सपा से गठबंधन होगा की नहीं तो गोलमोल जवाब देते हुए कहाकि, प्रसपा जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। हम भाजपा के खिलाफ भाजपा विरोधी सभी दलों को एकसूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में सपा से भी बात करेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.