script

पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, करने जा रहा था यह बड़ा कांड

locationइटावाPublished: Jun 01, 2019 10:51:08 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

पुलिस ने सयुक्त रूप से देर रात मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार करने का दावा किया।

Etawah Police arrest 25 thousand prize racket

पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, करने जा रहा था यह बड़ा कांड

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सिविल लाइन इलाके मे अपराध शाखा और सिविल लाइन पुलिस ने सयुक्त रूप से देर रात मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार करने का दावा किया। गिरफतार बदमाश के पैर में गोली लगी है। मुठभेड स्थल पर देर रात एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि अनीस शातिर साइबर क्राइम का मास्टर माइंड है। इसने एटीएम, हैकिंग, कॉल स्निफिंग के द्वारा कई राज्यों में अपना जाल बिछा रखा था।

इसके साथ ही दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में इसने लाखों रुपये का लोगों के साथ फ्रॉड किया है। इसकी पुलिस को कई दिनों से तलाश थी। यह कासगंज का रहने वाला है। इसका आपराधिक इतिहास पता कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह 25 हजार का इनामी बदमाश है। पुलिस को कई दिन से इसके बारे में सूचना मिल रही थी। उन्होंने बताया कि इसके गैंग के दो सदस्य शनिवार को दोपहर में पकड़े गए थे। उसी के आधार पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। जिसमें यह पकड़ा गया।

यह है पूरा मामला

घायल बदमाश को उपचार के लिए मुख्यालय के डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। यह मुठभेड़ शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास उस समय हुई जब वह हुंडई वर्ना बदमाश से कहीं जा रहा था। उसके पास से एक रिवाल्वर व कारतूस भी बरामद हुए। सिविल लाइन पुलिस व सीओ सिटी एस.एन. वैभव पांडेय को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी बदमाश साइबर क्राइम का मास्टर अनीस गुप्ता उर्फ राजा पुत्र नमन गुप्ता निवासी कटरामठ थाना सोरो जनपद कासगंज नेशनल हाईवे अपनी कार से कहीं जा रहा था।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर उसे रोका गया। इस पर अनीस द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। जवाब में पुलिस द्वारा भी फायरिंग करना शुरू कर दिया गया। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने दौड़कर उसे दबोच लिया। मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी सतेंद्र यादव, सिविल लाइन प्रभारी मदन लाल गुप्ता व उनकी टीम शामिल रही।

ट्रेंडिंग वीडियो