scriptइटावा में सिर्फ इत्ती सी बात पर कहासुनी के बाद चले लाठी डंडे, एक व्यक्ति की जान गई | Etawah Sahson police station sindaus Bhandara Salt Less Fight death | Patrika News

इटावा में सिर्फ इत्ती सी बात पर कहासुनी के बाद चले लाठी डंडे, एक व्यक्ति की जान गई

locationइटावाPublished: Jul 05, 2020 06:17:41 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

लाठी डंडे चले। लड़ाई इतनी भयानक थी कि एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। वजह जान कर हैरान हो जाएंगे।

इटावा में सिर्फ इत्ती सी बात पर कहासुनी के बाद चले लाठी डंडे, एक व्यक्ति की जान गई

इटावा में सिर्फ इत्ती सी बात पर कहासुनी के बाद चले लाठी डंडे, एक व्यक्ति की जान गई

इटावा. समाज में जरा जरा सी बात झगड़े हो जाते है और लाठियां चल जाती हैं। पर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सहसों थाना क्षेत्र के गांव सिंडौस में सिर्फ इत्ती सी बात पर जमकर बवाल हुआ। लाठी डंडे चले। लड़ाई इतनी भयानक थी कि एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। वजह जान कर हैरान हो जाएंगे।
इटावा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस में शिकायत के बाद फिर शनिवार को दोनों पक्ष भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गये और एक की उपचार के दौरान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
इटावा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि सिंडौस गांव निवासी आशाराम बघेल के यहां शुक्रवार रात्रि एक भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव के लोग आमंत्रित थे। भंडारे की सब्जी में नमक कम होने को लेकर प्रथम पक्ष अनूप पुत्र मलखान सिंह तथा द्वितीय पक्ष धीरू पुत्र प्रकाश सिंह में मामूली कहासुनी के बाद लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर दिया।
इसके उपरांत शनिवार की रात्रि में दोनों पक्ष फिर से भिड़ गये और जमकर लाठी डंडों के साथ ईंट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिसमें गंभीर रूप से घायल जय प्रकाश 48 पुत्र लालमन सिंह की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं प्रथम पक्ष से अनूप कुमार का भी सैफई अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष में मारपीट हुई है, जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिसमें पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो