scriptआलू किसान बदहाल, शिवपाल सिंह यादव ने कहा भाजपा राज में खेती किसानी का सत्यानाश | Etawah Shivpal Singh Yadav Potato Farmer BJP UP Budget 2020 | Patrika News

आलू किसान बदहाल, शिवपाल सिंह यादव ने कहा भाजपा राज में खेती किसानी का सत्यानाश

locationइटावाPublished: Feb 18, 2020 05:26:59 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आज किसानों खासकर आलू उत्पादकों की हालत पर चिंता जताते हुए कहा है कि सरकार के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से इनकी हालत साल दर साल खराब हो रही है।

आलू किसान बदहाल, शिवपाल सिंह यादव ने कहा भाजपा राज में खेती किसानी का सत्यानाश

आलू किसान बदहाल, शिवपाल सिंह यादव ने कहा भाजपा राज में खेती किसानी का सत्यानाश

इटावा. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आज किसानों खासकर आलू उत्पादकों की हालत पर चिंता जताते हुए कहा है कि सरकार के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से इनकी हालत साल दर साल खराब हो रही है।
शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को यहां के छिमारा रोड पर स्थित दाऊ जी कोल्ड स्टोर के मुहूर्त के मौके पर मशीनों के परिचालन का बटन दबाकर शुभारंभ करने के बाद किसानों और आलू व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में खेती किसानी का सत्यानाश हुआ है। यह सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के हाथों का खिलौना बन गई है। किसान बर्बाद हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था का चौपट होना साफ दर्शाता है कि उत्पादक क्षेत्रों का हाल बुरा है। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी किसानों के हितचिंतक रहे है। लोहिया जी ने कहा था कि किसानों को जब तक लाभकारी मूल्य नहीं मिलेगा, देश आर्थिक रूप से प्रगति नही करेगा।
आलू किसानों का आलू फसल पर मिट्टी मोल बिकता है, इस वजह से इटावा, सिरसागंज, फर्रुखाबाद जैसे प्रचुर आलू उत्पादके क्षेत्रों में आलू का रकबा अब निरन्तर घट रहा है। दो लाख आलू पैकिट क्षमता के दाऊजी कोल्ड स्टोर के शुभारंभ पर उन्होंने इसके मालिक रामनरेश यादव पप्पू को शुभकामनाएं दीं और सलाह दी कि आलू किसानों की हरसम्भव मदद करना और उन्हें लाभकारी मूल्य भंडारण पर दिलवाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश करना। इस मौके पर आयोजित हवन में प्रसपा प्रमुख ने आहुतियां भी दीं।
प्रसपा जिला महासचिव अजेंद्र सिंह गौर, कुमुदेश यादव, शिक्षक नेता अनिल प्रताप सिंह यादव, राजीव गुप्ता बबलू, मास्टर कमलेश तिवारी,व्यवसायी रतन शर्मा, निखिल गुप्ता ब्रजनन्दन शर्मा, सलीम राईन आदि ने शिवपाल सिंह का स्वागत किया। लखनऊ में आज ही उत्तर प्रदेश का बजट प्रस्तुत होने की वजह से शिवपाल तडके ही उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंच गए और बाद में सीधे लखनऊ रवाना हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो