scriptनिरंकुश भाजपा सरकार में सब कुछ बेलगाम : शिवपाल सिंह यादव | Etawah Shivpal Singh Yadav UP Police Unbridled BJP CM Yogi | Patrika News

निरंकुश भाजपा सरकार में सब कुछ बेलगाम : शिवपाल सिंह यादव

locationइटावाPublished: Jul 20, 2020 02:02:58 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि निरंकुश भाजपा सरकार में सब बेलगाम कुछ हो गया है।

Shivpal

Shivpal

इटावा. कोरोना काल में आम आदमी बर्बाद हो गया है। दुकानदार व व्यापारी तबाही के कगार पर पहुंच गए हैं। पर योगी सरकार में पुलिस वसूली करने में पीछे नहीं है। वसूली के लिए दुकानदारों पर लाठी-डंडे चलाने में लगी है। इससे नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि निरंकुश भाजपा सरकार में सब बेलगाम कुछ हो गया है।
जसवंतनगर में पुलिस की वसूली पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस निरंकुश भाजपा सरकार में सब कुछ बेलगाम हो गया है। कोरोना काल में पुलिस वसूली के लिए दुकानदारों पर लाठी-डंडे चलाने में लगी है। उन्होंने कहा हमस कुछ छुपा नहीं है। सब सूचनाएं दर्ज हैं। शिवपाल ने कहाकि पुलिस चोरी की घटनाएं दर्ज ही नहीं करती। 15 दिनों में आठ चोरी की वारदात हुईं। एक भी घटना का अभी तक खुलासा नहीं किया गया।
शिवपाल सिंह यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह रिपोर्ट तैयार करें। इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर उन्हें अवगत कराया जाएगा। अगर सुनवाई नहीं हुई तो हमें सड़क पर उतरना ही पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो