scriptइटावाः एसपी सिटी को थप्पड़ मारने के आरोपी दो भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार | Etawah SP City Slapping Case Two BJP Leader Arrested | Patrika News

इटावाः एसपी सिटी को थप्पड़ मारने के आरोपी दो भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

locationइटावाPublished: Jul 13, 2021 07:07:24 pm

इटावा में एसपी सिटी प्रशांत कुमार को ब्लाॅक प्रमुख के मतदान के दौरान मारा गया था थप्पड़। इस मामले में पुलिस ने 100 से अधिक अज्ञात लोगों व भाजपा नेता विमल भदौरिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं बाकी की तलाश की जा रही है।

Arrested

गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

इटावा. ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दिन इटावा के एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्तओं को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले से जुड़े और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


बीते 10 जुलाई को ब्लाॅक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान हुए बवाल में इटावा के एसपी सिटी प्रशांत कुमार के साथ मारपीट हुई थी और फायरिंग भी की गई थी। एसपी सिटी प्रशांत कुमार का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वो उच्चाधिकारियों को मौके पर हुई घटना के बारे में बताते हुए सुने जा रहे हैं। इसमें वो कहते हुए सुने जा रहे हैं कि भाजपा के लोगों ने उनके साथ मारपीट की, वो बम और हथगोले भी लेकर आए हैं और फायरिंग कर रहे हैं। एसपी सिटी ने विधायक सरिता भदौरिया के आगे हाथ भी जोड़ लिये।


पुलिस ने इस मामले में 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गैंगस्टर भाजपा नेता विमल भदोरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी कीा कोशिश में जुट गई है। 12 जुलाई की शाम को पुलिस ने मामले में भाजपा नेता विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी व श्याम भदौरिया केा गिरफ्तार कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो