script

पूर्व प्रधान के बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या, फांसी पर लटका मिला नौकर का शव

locationइटावाPublished: Mar 29, 2021 01:20:26 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

जसवंतनगर के ग्राम नगला नारियां में रविवार देर रात पूर्व प्रधान के पुत्र की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई।

पूर्व प्रधान के बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या, फांसी पर लटका मिला नौकर का शव

पूर्व प्रधान के बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या, फांसी पर लटका मिला नौकर का शव

इटावा. जसवंतनगर के ग्राम नगला नारियां में रविवार देर रात पूर्व प्रधान के पुत्र की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही उसके नौकर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। दोनों का शव एक ही जगह मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई।
खून से लथपथ था शव

जसवंतनगर के ग्राम नगला नारियां में रहने वाले पूर्व प्रधान अमलेश कुमार यादव आलू का व्यापार करते हैं। उनका 21 वर्षीय पुत्र मयंक यादव और 30 वर्षीय नौकर मुकेश एक साथ एक कमरे में रहते थे। रविवार की रात दोनों खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। सुबह काफी देर बाद जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो घरवाले उन्हें बुलाने के लिए पहुंचे। दोनों का शव कमरे में देखकर लोग दंग रह गए। आधी रात में मयंक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। मुकेश का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी हाेते ही मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और तरह तरह की बातें करने लगे।
खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

पूर्व प्रधान के बेटे और उसके नौकर की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिस कुल्हाड़ी से मयंक की हत्या की गई थी, वह मुकेश अपने पास रखता था। मुकेश एक साल पहले ही अमलेश के घर पर काम करने के लिए आया था। उसकी हरकतों व बातों के कारण परिवार वालों को पहले से ही उस पर शक था। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, नौकर मुकेश का रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। आलू व्यापारी ने जानकारी दी कि मुकेश को एक रिश्तेदार फिरोजाबाद से एक साल पहले यहां छोड़ गए थे। उनसे संपर्क करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x80939l

ट्रेंडिंग वीडियो