इटावा

शादी वाले दिन आलू बेचने कानपुर चला गया दूल्हा, दुल्हन पक्ष ने तहसील में कराया अनोखा एग्रीमेंट

Wedding Agreement: यूपी के इटावा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नामित दूल्हा शादी वाले दिन आलू बेचने कानपुर चला गया। दूल्हे के समय पर नहीं पहुंचने से शादी टल गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष दूल्हे के घर औरैया पहुंच गए।

इटावाDec 07, 2023 / 10:04 am

Vishnu Bajpai

Marriage Agreement in Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 5 दिसंबर को दूल्हा अपनी ही शादी में नहीं पहुंचा। इसके चलते दुल्हन पक्ष मायूस होकर घर लौटना पड़ा। अपनी शादी टलने से नाराज दुल्हन परिजनों के साथ दूल्हे के घर औरैया पहुंच गई। जहां उन्होंने दूल्हे से शादी में नहीं पहुंचने का कारण पूछा। इसपर दूल्हे के परिजनों ने बताया कि दूल्हा आलू बेचने कानपुर चला गया था। इसलिए वह समय पर नहीं पहुंच सका। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया तो दोनों पक्ष भरथना तहसील पहुंच गए। जहां वकील ने दोनों पक्षों ने वकील से मिलकर एक एग्रीमेंट बनवाया है। इसके तहत अब फरवरी में दोनों की शादी होगी।

दरअसल, अभी तक आपने हिंदी फिल्मों में जो शादी के लिए होने वाले एग्रीमेंट की प्रक्रिया को देखा होगा, लेकिन इटावा जिले की भरथना तहसील में यह सच हो गया। यहां की निवासी दुल्हन ने दूल्हे से एक एग्रीमेंट साइन कराया है। इसमें बाकायदा लिखा गया है कि दोनों की शादी फरवरी में होगी। इसके बाद यह एग्रीमेंट विशेष चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मामला इटावा के भरथना थानाक्षेत्र के गांव समसपुरा मुड़ैना का है। यहां की निवासी एक लड़की की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 5 दिसंबर को औरैया निवासी लड़के से शादी होनी थी, लेकिन शादी वाले दिन दूल्हा आलू बेचने कानपुर चला गया। जहां से लौटने में उसे देर हो गई और शादी टल गई।
ऐनवक्त पर शादी टलने से नाराज लड़की पक्ष औरैया में दूल्हे के घर पहुंच गया। जहां दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर जानबूझकर विवाह टालने का आरोप लगा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष भरथना तहसील पहुंचे। यहां एक अधिवक्ता से मिलकर शादी के लिए एग्रीमेंट बनवाया गया। इस एग्रीमेंट में दोनों के बीच विवाह का समझौता हुआ है। एग्रीमेंट के तहत दोनों का विवाह अब फरवरी में किया जाएगा। फिलहाल इस एग्रीमेंट की चर्चाएं दूर-दूर तक फैली हैं।

Hindi News / Etawah / शादी वाले दिन आलू बेचने कानपुर चला गया दूल्हा, दुल्हन पक्ष ने तहसील में कराया अनोखा एग्रीमेंट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.