script

हरिकिशोर तिवारी पांचवी बार बने राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद अध्यक्ष

locationइटावाPublished: Nov 19, 2018 09:09:45 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

बोले-कर्मचारियों को जब तक पुरानी पेंशन नहीं मिल जाती, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

Harikishore Tiwari

हरिकिशोर तिवारी पांचवी बार बने राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद अध्यक्ष

इटावा. इटावा के रहने वाले और यहीं से कर्मचारियों के हित में संघर्ष की शुरूआत करने वाले कर्मचारी नेता इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को लगातार पांचवीं बार कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। इससे जिले के कर्मचारियों में ही नहीं आम लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
कर्मचारी संगठन का अध्यक्ष चुना गया
इस संगठन से लाखों की संख्या में कर्मचारी जुड़े हैं और करीब 150 संगठन भी इस संगठन से जुड़े हुए हैं। 39वें महाअधिवेशन में सर्वसम्मति से इंजी. हरिकिशोर तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। सरकारी सेवा में आने के साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के हित में कार्य शुरू कर दिया। 1986 से लगातार सक्रिय हैं। वे डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कई वर्षों तक रहे। वर्ष 2012 में उन्हें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जैसे विशाल कर्मचारी संगठन का अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष बनने के बाद ही उन्होंने कर्मचारियों के हित में संघर्ष शुरू कर दिया और विजय भी हासिल की। वर्तमान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूरे प्रदेश में जो जोरदार आंदोलन चलाया जा रहा है, उसकी कमान भी इंजी. हरिकिशोर तिवारी के हाथों में है। इस संबंध में वार्ता चल रही है और तिवारी का कहना है कि कर्मचारियों को जब तक पुरानी पेंशन नहीं मिल जाती, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। जल्द ही इसके अगले कदम का भी ऐलान किया जाएगा।
तब सरकार को वार्ता करनी पड़ी

वर्ष 2012 में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद ही वे कर्मचारी हित में लगातार कार्य करते रहे। वर्ष 2013 में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर और उन्हें कैशलैस सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर आंदोलन किया गया। 13 दिन के इस आंदोलन से हड़कंप मच गया। हड़ताल के चलते कामकाज बंद हो गया और तब सरकार को वार्ता करनी पड़ी। इस आंदोलन के चलते कर्मचारियों को कैशलैस उपचार की सुविधा मिल गई है। जिसके कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।
आंदोलन जारी रहेगा

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. हरिकिशोर तिवारी ने कहा है कि पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन जारी रहेगा। इसको लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है। इंजी. तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल न की गई तो आने वाले दिनों में जो लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे तो राज्य कर्मचारी चुनाव का कामकाज नहीं करेंगे। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और उन्हें यह अधिकार दिया जाना चाहिए। इसके लिए हम सब लोग मिलकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग सरकार से करते रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो