scriptIMD UP alert: Western disturbance change weather, torrential rain warn | IMD UP alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन, बादल गरजने व मूसलाधार बारिश की चेतावनी | Patrika News

IMD UP alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन, बादल गरजने व मूसलाधार बारिश की चेतावनी

locationइटावाPublished: Aug 23, 2023 07:44:15 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

पश्चिमी विक्षोभ का असर इटावा में भी पड़ रहा है। आज दिन में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। 24 अगस्त के लिए IMD ने यह जानकारी दी है।

IMD UP alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन, बादल गरजने व मूसलाधार बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के इटावा में पश्चिमी बिक्षोभ का असर दिखाई पड़ रहा है। IMD ने आज के दिन भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। तापमान में भी भारी कमी आ रही है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने बदल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। आगामी 24 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का मौसम पर पड़ेगा। 11 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि रहेगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.